कोटा में 3 से 30 फीट तक के रावण:20 हजार रुपए तक कीमत, जानिए साइज के हिसाब से कितनी है रेट




कोटा में दशहरे की तैयारियां शुरू हो गई है। सड़कों और बाजारों में रावण के पुतले बनकर तैयार हो गए हैं। रावण की बिक्री भी शुरू हो गई है। स्थानीय कारीगर कई सालों से दिन-रात मेहनत कर आकर्षक पुतले तैयार कर रहे हैं। रावण के पुतले बनाने वाले कारीगरों भारत कुमार और फिरोज ने बताया- हम लंबे समय से कोटा शहर में पुतले बनाने और बेचने का काम कर रहे हैं। पुतला बनाने में बांस, बल्ली, सुतली, चुन्नी, रद्दी अखबार, मैदा-अरारोट की लेई (गोंद) और विभिन्न रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। कारीगरों के अनुसार एक बड़ा पुतला तैयार करने में काफी मेहनत और 2,000 से 5,000 रुपए तक की लागत आती है। जो 20 हजार रुपए तक बिकता है। 5 साल से बना रहे रावत के पुतले पुतले बना रहे कारीगरों ने बताया- हम पिछले 5 साल से कोटा में आकर पुतले बनाने और बेचने का काम कर रहे हैं। एक रावण को तैयार करने के लिए बांस-बल्ली की कटाई से लेकर उसकी बुनाई तक में मेहनत लगती है। कारीगरों के अनुसार, सबसे पहले बांस और बल्ली का ढांचा तैयार किया जाता है। इसके बाद सुतली, चुन्नी, रद्दी अखबार, अरारोट-मैदा की लेई (गोंद) और लाल, पीले, गुलाबी व काले रंगों का इस्तेमाल कर इसका रूप निखारा जाता है। 3 फीट का खिलौना रावण भी, 30 फीट का विशालकाय स्वरूप भी बाजार में हर वर्ग और बजट को ध्यान में रखते हुए छोटे-बड़े आकार के पुतले बिक्री के लिए रखे गए हैं। खरीदार अपनी जगह, क्षमता और पसंद के अनुसार पुतले बुक करवा रहे हैं। कारीगरों का कहना है कि वे ग्राहकों की मांग के अनुसार ‘सस्ते, टिकाऊ और वाटर-प्रूफ (प्लास्टिक कोटिंग)’ पुतले भी तैयार करते हैं, ताकि अंतिम समय में किसी तरह का व्यवधान न आए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!