मुख्य पेयजल-लाइन में लीकेज, सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी:शिकायत के बाद विभाग ने पानी की सप्लाई बंद की
[ad_1]
जालोर शहर के सिरे मंदिर रोड पर मंगलवार शाम पेयजल सप्लाई की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज होने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। एक ओर शहर और जिले में पेयजल की किल्लत बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर पाइपलाइन में लीकेज के कारण पानी सड़क पर बहता रहा। स्थानीय लोगों की शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम सिरे मंदिर रोड पर मुख्य पेयजल लाइन में लीकेज होने से पानी सड़क पर बहने लगा। आसपास रहने वाले दीपक कुमार और दिलीप ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। शिकायत के बाद विभाग ने पानी की सप्लाई बंद कर दी, लेकिन पाइपलाइन की मरम्मत किए बिना बुधवार तड़के करीब 3 बजे दोबारा सप्लाई शुरू कर दी गई। सड़क पर बहता रहा हजारों लीटर पानी इसके बाद लीकेज से फिर पानी बहने लगा और सुबह करीब 7 बजे तक सड़क पर पेयजल व्यर्थ बहता रहा। इससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब शहर में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है, तब इस तरह पेयजल की बर्बादी चिंताजनक है। लोगों ने जलदाय विभाग से पाइपलाइन की स्थायी मरम्मत कराने और भविष्य में पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है।
[ad_2]
Source link

