कुरुक्षेत्र में दुकान की सीढ़ियों पर मिला शव:करनाल का रहने वाला था युवक, पुलिस आज कराएगी पोस्टमॉर्टम, मौत की वजह साफ नहीं

[ad_1]


कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में शुगर मिल के पास खाली दुकान की सीढ़ियों से युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर हुडा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के लिए SFL टीम को बुलाया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। मृतक की पहचान 25 साल के विजय कुमार निवासी गांव रम्बा जिला करनाल के रूप में हुई है। पुलिस ने कल शाम ही विजय के परिवार को सूचना देकर बुलाया था। इस दौरान पुलिस ने मौके पर SFL टीम को बुलाई और घटनास्थल का निरीक्षण कराकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। रिपोर्ट से पता चलेगी मौत की वजह हुडा पुलिस चौकी के इंचार्ज महेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए LNJP अस्पताल कुरुक्षेत्र भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा। बयान पर होगी अगली कार्रवाई कल ही परिवार तक विजय की मौत की सूचना पहुंचाई थी। अभी पुलिस जांच कर रही है कि विज यहां कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। परिवार के बयान पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। आज शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!