Agra BAMS Students Protest | Dr. Bhimrao Ambedkar University Revaluation


डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में मंगलवार को पंचकर्म विषय में बड़ी संख्या में BAMS छात्रों के फेल होने के विरोध में जमकर हंगामा हुआ। छात्रों ने दोपहर से रात 8:30 बजे तक प्रदर्शन किया। पालीवाल पार्क स्थित परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से शुरू हुआ आंदोल

.

BAMS के छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रक्रिया में देरी के कारण साढ़े पांच साल का कोर्स पूरा होने में करीब सात साल लग गए। सात साल बाद परीक्षा हुई तो अधिकांश छात्रों को एक ही विषय पंचकर्म में फेल कर दिया गया।

BAMS छात्रों के फेल होने के विरोध में समाजवादी छात्र सभा का जमकर हंगामा

मंगलवार दोपहर छात्रों ने सबसे पहले पालीवाल पार्क स्थित परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद शाम 6 बजे खंदारी कैंपस में कुलपति कैंप कार्यालय के बाहर धरना शुरू हुआ जो रात 8:30 बजे तक चला। प्रदर्शन में एनएसयूआई और समाजवादी छात्र संघ के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

एक मिनट में चेक की गई कॉपी छात्र आर्यन ने बताया कि BAMS का कोर्स साढ़े चार साल थ्योरी-प्रैक्टिकल और एक साल इंटर्नशिप का होता है। छात्र नीरज ने कहा कि पंचकर्म में किसी को 20, किसी को 21 और किसी को 29 अंक दिए गए हैं जबकि वे अन्य सभी विषयों में पास हैं।

छात्र विकास ने सवाल उठाया कि एक ही विषय में इतनी बड़ी संख्या में छात्रों को इतने कम अंक कैसे मिले।छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष गौरव शर्मा ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय ने डिजिटल इवैल्यूएशन के नाम पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया है। विद्यार्थियों की पूरी कॉपी एक मिनट में चेक की जा रही है।

ताला तोड़ा, अधिकारी का घेराव समाजवादी छात्र सभा के जिला महासचिव तेज प्रताप यादव ने कहा कि जब वे समस्याएं लेकर पहुंचे तो परीक्षा नियंत्रक और कुलपति प्रो. आशु रानी भी कार्यालय से चली गईं। कार्यालय पर ताला लगा था। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने ईंट से पालीवाल पार्क स्थित कुलपति कार्यालय का ताला तोड़ दिया।एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अंकुश गौतम ने बताया कि अधिकारी मौके से चले गए तो सहायक कुलसचिव रामाकांत त्रिपाठी को बैठाकर उनका घेराव किया गया।छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे परास्नातक का फॉर्म भरने से वंचित रह जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!