जगराओं राइस मिलर्स का FCI दफ्तर पर धरना:भेदभाव, रिश्वतखोरी और स्टोरेज घटाने के आरोप, राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी
लुधियाना जिले में जगराओं राइस मिलर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) दफ्तर के बाहर धरना दिया। एसोसिएशन ने सरकारी विभागों पर भेदभाव, मिलीभगत और रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने जगराओं प्रोक्योरमेंट और मिलिंग सेंटर के लिए स्टोरेज स्पेस कम करने तथा लोड को अन्य सेंटरों की ओर मोड़ने का…

