Bangladesh Situation After Sheikh Hasina Delhi Address Event Latest Update Photo Video Ex Cricketer Shakib Al Hasan house attack

Bangladesh Situation After Sheikh Hasina Delhi Address Event Latest Update Photo Video Ex Cricketer Shakib Al Hasan house attack


  • Hindi News
  • International
  • Bangladesh Situation After Sheikh Hasina Delhi Address Event Latest Update Photo Video Ex Cricketer Shakib Al Hasan House Attack

ढाका7 मिनट पहलेलेखक: अरिफुल इस्लाम सब्बीर

  • कॉपी लिंक

शाकिब का यह घर अगस्त 2024 में भी उपद्रवियों के निशाने पर आया था।

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अवामी लीग के पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के मगुरा शहर में बने घर पर हमला हुआ है। यह घटना पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाकिब के शामिल होने के कुछ घंटों बाद हुई।

शाकिब के घर पर हमला रात 8.45 से 9 बजे के बीच हुआ। मगुरा सदर पुलिस के अफसर मोहम्मद अब्दुल्ला अल मामून ने बताया कि कुछ उपद्रवियों ने पत्थर फेंके और खिड़कियां तोड़ दीं।

हमलावरों ने घर में आग लगाने की कोशिश की। यह दावा किया जा रहा है कि इसके लिए हमलावर कोल्डड्रिंक की बोतलों में पेट्रोल भरकर लाए थे।

गनीमत यह रही कि हमले के वक्त घर खाली था, इसलिए किसी के घायल होने की खबर नहीं है। शाकिब इस वक्त श्रीलंका में हैं। घटना के बाद पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

शाकिब के घर हमले के बाद के हालात, 4 तस्वीरें…

मगुरा-1 से पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के पैतृक घर पर हमला हुआ है।

शाकिब का यह घर साहापारा इलाके में है। घर के बार गेट पर आग लगाने के निशान हैं।

हमले की खबर मिलते ही मगुरा सदर थाना पुलिस की टीम रात करीब 9:15 बजे पहुंची।

घर के बाहर पड़ी कोल्ड ड्रिंक की बोतल, यह दावा है कि इसमें पेट्रोल या जलने वाला कैमिकल था।

सांसद बनने के बाद भी क्रिकेट खेलते रहे शाकिब

शाकिब ने सांसद रहते हुए भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और टी-20 लीग में खेलना नहीं छोड़ा। अगस्त 2024 में जब बांग्लादेश में बगावत शुरू हुई, तब भी शाकिब की आलोचना हुई।

सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ शुरू हुए छात्र आंदोलन के दौरान शाकिब पर आरोप लगे कि उन्होंने अवामी लीग के सांसद होने के कारण चुप्पी साधे रखी।

हसीना सरकार गिरने के बाद बांग्लादेश में अवामी लीग नेताओं और सांसदों के घरों पर कई जगह हमले हुए। इनमें शाकिब का मगुरा वाला घर भी शामिल था। तब भी वे घर पर मौजूद नहीं थे।

शेख हसीना की तरह ही शाकिब पर हत्या का केस दर्ज

अगस्त 2024 में हुए तख्ता पलट के दौरान शाकिब अल हसन बांग्लादेश छोड़कर चले गए थे। उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई। बाद में उनके खिलाफ छात्र आंदोलन के दौरान एक व्यक्ति की मौत से जुड़े हत्या के मामले समेत कुछ आपराधिक मामले दर्ज हुए। उस समय वे विदेश में थे और बांग्लादेश पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी।

————————————————

बांग्लादेश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

शेख हसीना बोलीं- दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी:2 साल बाद वर्चुअल भाषण दिया, कैमरा ऑफ था

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दो साल बाद बुधवार को लोगों को वर्चुअली संबोधित किया। जब हसीना बोल रही थीं, उस दौरान उनका कैमरा बंद था। भाषण में उन्होंने कहा- “मुझे पता है कि वे मुझे जेल में डाल सकते हैं या मार भी सकते हैं, फिर भी मैं दिसंबर में बांग्लादेश वापस जाउंगी।” पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!