Bhopal Assistant Registrar Exam May 17, 2026

Bhopal Assistant Registrar Exam May 17, 2026


भोपाल52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में आज सहायक कुलसचिव भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही सत्र में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होगी। इसके लिए प्रशासन ने शहर में 9 परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जहां 3103 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सरकारी स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिनमें गिन्नोरी, बैरागढ़, आनंद नगर, अरेरा कॉलोनी, स्टेशन क्षेत्र, गांधी नगर और मिसरोद जैसे प्रमुख इलाके शामिल हैं। प्रत्येक केंद्र पर अभ्यर्थियों की संख्या 288 से लेकर 400 तक निर्धारित की गई है, जिससे परीक्षा प्रबंधन संतुलित रहे।

सबसे अधिक 400-400 अभ्यर्थियों की व्यवस्था आनंद नगर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैरागढ़ स्थित कन्या विद्यालय और अरेरा कॉलोनी के नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल में की गई है। वहीं, गिन्नोरी स्थित हमीदिया स्कूल में 350 और मिसरोद केंद्र पर 360 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

व्यवस्थाओं पर प्रशासन का फोकस परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित विभागों ने केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर समय से पहले पहुंचने की सलाह अभ्यर्थियों को दी गई है, ताकि अंतिम समय की अफरा-तफरी से बचा जा सके।

यातायात और अनुशासन पर विशेष ध्यान शहर के विभिन्न हिस्सों में परीक्षा केंद्र होने के कारण यातायात व्यवस्था भी अहम रहेगी। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने केंद्र पर पहुंचे और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!