Bihar Rugby Players Arti and Gudiya Selected for Asian Games 2026
बिहार की दो महिला रग्बी खिलाड़ी आरती कुमारी और गुड़िया कुमारी का चयन 2026 में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला रग्बी सेवन्स टीम में हो गया है। नवादा जिले की आरती और बिहार की गुड़िया जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित
.
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के खेल विभाग द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से भारतीय महिला रग्बी टीम के चयन को अंतिम रूप दिया गया है। ये दोनों खिलाड़ी इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
उन्होंने अपनी गति, फिटनेस, ताकत और तकनीकी क्षमता के दम पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
KIIT विश्वविद्यालय परिसर में होगा आयोजित
एशियाई खेलों की तैयारियों के लिए भारतीय महिला रग्बी टीम का विशेष राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर भुवनेश्वर के केआईआईटी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर 26 जुलाई से 1 सितंबर तक चलेगा, जिसमें खिलाड़ियों को शारीरिक फिटनेस, तकनीक, रणनीति और मुकाबले के अभ्यास का गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
टीम चयन का प्रमुख आधार खिलाड़ियों का प्रदर्शन और फिटनेस रहा। इसी प्रशिक्षण शिविर के दौरान आरती और गुड़िया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की।

