रक्षाबंधन पर बीयर ऑफर से भड़का विवाद,क्लब पहुंचा बजरंग दल:द बीयर कैफे में 'सिब्लिंग्स कराओके नाइट पोस्टर में 1+1 ड्रिंक्स ऑफर से भड़का विवाद
रक्षाबंधन पर रायपुर के एक क्लब ने ‘सिब्लिंग्स कराओके नाइट’ का आयोजन किया है, जिसे लेकर बजरंग दल ने विरोध जताया है। द बीयर कैफे ने 28 अगस्त को भाई-बहनों के लिए कराओके नाइट का आयोजन रखा है। क्लब के सोशल मीडिया पोस्ट में शाम 7 से 8 बजे तक ड्रिंक्स पर 1+1 ऑफर देने की बात कही गई थी। इस ऑफर को लेकर बजरंग दल ने आपत्ति जताई है। संगठन के कार्यकर्ता आज अंबुजा मॉल पहुंचे और कार्यक्रम में शराब के ऑफर का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार है। ऐसे त्योहार को शराब और क्लब पार्टी से जोड़ना ठीक नहीं है। पहले सोशल मीडिया पोस्ट, फिर बजरंग दल का विरोध द बीयर कैफे की ओर से सोशल मीडिया पर ‘सिब्लिंग्स कराओके नाइट’ का पोस्टर शेयर किया गया था। इसमें लिखा गया कि ‘सिब्लिंग बॉन्डिंग’ म्यूजिक, मस्ती और कराओके के साथ और बेहतर होगी। पोस्ट में भाई या बहन के साथ कार्यक्रम में आने की अपील की गई थी। पोस्टर के मुताबिक कार्यक्रम 28 अगस्त को शाम 7 से 9 बजे तक होना है। इसमें शाम 7 से 8 बजे के बीच ड्रिंक्स पर 1+1 हैप्पी ऑवर का ऑफर भी दिया गया था। बजरंग दल ने जारी किया पोस्टर क्लब के इस प्रचार के बाद बजरंग दल ने विरोध में अपना पोस्टर जारी किया। इसमें लिखा गया- ‘रक्षा बंधन पवित्र है, इसे शराब और क्लब से मत जोड़ो।’ संगठन ने सवाल उठाया कि भाई-बहन के रिश्ते से जुड़े त्योहार पर शराब के ऑफर के साथ कार्यक्रम का प्रचार क्यों किया जा रहा है। क्लब पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध बजरंग दल के कार्यकर्ता गुरुवार को क्लब पहुंचे। यहां उन्होंने रक्षाबंधन से जुड़े कार्यक्रम में शराब के ऑफर को लेकर विरोध जताया। संगठन का कहना है कि त्योहार की गरिमा को ध्यान में रखते हुए इस तरह के प्रचार और ऑफर से बचना चाहिए। बजरंग दल की चेतावनी- कार्रवाई की बात कही संगठन ने अपने पोस्टर में कहा है कि रक्षाबंधन के दिन यदि इस तरह की पार्टी आयोजित की जाती है तो छत्तीसगढ़ बजरंग दल अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा। संगठन ने कार्यक्रम के आयोजक और क्लब संचालक को इसके लिए जिम्मेदार बताया है। क्या है पूरा मामला? क्लब: द बीयर कैफे, रायपुर कार्यक्रम: सिब्लिंग्स कराओके नाइट तारीख: 28 अगस्त समय: शाम 7 से 9 बजे ऑफर: शाम 7 से 8 बजे तक ड्रिंक्स पर 1+1 विरोध: बजरंग दल ने रक्षाबंधन को शराब के ऑफर से जोड़ने पर आपत्ति जताई
Source link

