कचरे से पटा देश का सबसे स्वच्छ शहर:इंदौर के कई इलाकों में सड़क पर बिखरी गंदगी; सफाई कर्मियों के प्रदर्शन का असर
इंदौर में सफाईकर्मियों के प्रदर्शन का असर जमीन पर दिखाई देने लगा है। नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर सफाईकर्मियों के आंदोलनरत हैं। इससे शहर के कई इलाकों में मंगलवार शाम से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी। जगह-जगह गीला और सूखा कचरा सड़कों पर फैला नजर आया। एमआईजी थाने के सामने नेहरू नगर, विकास नगर,…

