गुना में गाय के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप:ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पीटा, गौसेवकों ने पुलिस के हवाले किया




गुना के राघौगढ़ थाना क्षेत्र के सुआखेड़ी गांव से रविवार रात एक आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद नाराजगी का माहौल बन गया। गांव के ही एक युवक पर गाय के साथ आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगाया गया। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। वीडियो रविवार 4 अक्टूबर की रात करीब 3:30 बजे सामने आने की बात कही जा रही है। इसमें कुछ ग्रामीण एक युवक को पकड़े दिखाई दे रहे हैं। पास में एक गाय भी खड़ी है। ग्रामीण युवक से गाय के साथ ऐसी हरकत करने को लेकर पूछताछ करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद कुछ लोग उसके साथ मारपीट करते दिखाई देते हैं। गौसेवकों ने युवक पुलिस के हवाले किया
वीडियो सामने आने के बाद गौसेवकों ने नाराजगी जताई और मामले की सूचना राघौगढ़ पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस युवक को थाने लेकर गई और पूछताछ शुरू की। पुलिस वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि वीडियो और अन्य तथ्यों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। आरोप सही पाए जाने पर युवक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!