चार बहनों ने भाई-भाभी और भतीजे पर कराई FIR:फर्जी वसीयत बनाकर पिता की संपत्ति हड़पने का आरोप,पुलिस जांच में जुटी
पिता की संपत्ति में हिस्सा हड़पने के लिए फर्जी वसीयतनामा तैयार करवाने और जमीन का हिस्सा दूसरे लोगों को बेचने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मामला सामने आया है। अलवर की चार बहनों ने अपने भाई, भाभी और भतीजे समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों के इस्तेमाल के आरोप लगाए हैं।…

