कोटा में आबादी इलाके में पैंथर का मूवमेंट:भैंस व सूअर का शिकार किया, दहशत में ग्रामीण, पिंजरा लगाने की तैयारी में फॉरेस्ट विभाग

कोटा में आबादी इलाके में पैंथर का मूवमेंट:भैंस व सूअर का शिकार किया, दहशत में ग्रामीण, पिंजरा लगाने की तैयारी में फॉरेस्ट विभाग




कोटा जिले के सांगोद इलाके में ठीमली गांव में पैंथर के मुवमेंट से दहशत बनी हुई है। फॉरेस्ट विभाग ने ग्रामीणों से रात के समय अकेले खेतों या जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की है। आज भी फॉरेस्ट विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। रेंजर गुलाबचंद शर्मा ने बताया यह आबादी इलाका है। पैंथर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के लिए जगह चिन्हित की जा रही है। फॉरेस्ट विभाग की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। बाड़े में बंधी भैंस का शिकार किया स्थानीय निवासी परवत सिंह ने बताया कि पैंथर ने शनिवार रात को बजेंद्र सिंह सिंह के बाड़े में बंधे 3 साल के पाड़े (भैंस ) का शिकार किया था। रविवार सुबह पता लगने के बाद फॉरेस्ट विभाग को सूचना दी। स्थानीय लोगों के साथ फॉरेस्ट विभाग की टीम ने आसपास के इलाके में सर्च अभियान चलाया। तो पास में पैंथर के पग मार्क मिले। उसी दिन शाम को फिर से पैंथर फिर से नजर आया। स्थानीय लोगों ने पटाखे चलाए। कुछ देर बाद गायब हो गया। फॉरेस्ट विभाग की टीम ने रात को गश्त बढ़ाई है। ग्रामीण भी सामूहिक रूप से रात भर निगरानी करते रहे। परवन नदी किनारे बसे इस गांव में करीब 40 घर हैं। यहां 1 किलोमीटर का जंगल है। नदी के दूसरी छोर सोरसन अभ्यारण है। पैंथर के मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दहशत के मारे रात को बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। पैंथर ने सोमवार की रात को सूअर का शिकार किया है। वन विभाग की टीम दो दिन से लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!