Drivers Vision Issues & Rs 15,500 E-Challan

Drivers Vision Issues & Rs 15,500 E-Challan


बालोद जिले में संचालित स्कूल और कॉलेज बसों की सुरक्षा जांच के दौरान 21 वाहनों में कई कमियां पाए जाने पर 15 हजार 500 रुपए का ई-चालान किया गया। वहीं, फिटनेस अवधि समाप्त होने पर तीन बसों को जब्त भी किया गया। इस दौरान 43 चालक-परिचालकों के नेत्र और स्वास्

.

जिला परिवहन कार्यालय, यातायात पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने 21 जून को स्कूल एवं कॉलेज बसों की विशेष जांच की। शिविर में विभिन्न शिक्षण संस्थानों द्वारा 48 बसों को जांच के लिए प्रस्तुत किया गया।

इन चीजों का किया गया परीक्षण

जांच के दौरान बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, टैक्स भुगतान, स्पीड गवर्नर, सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस, प्राथमिक उपचार पेटी, अग्निशामक यंत्र सहित अन्य सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया।

जिला परिवहन अधिकारी योगेश कुमार भंडारी ने बताया कि जांच में 21 बसों में खामियां मिलने पर नियमानुसार 15,500 रुपए का ई-चालान किया गया। वहीं तीन बसों की फिटनेस वैधता समाप्त पाए जाने पर उन्हें जब्त कर लिया गया।

नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी

जिन स्कूल और कॉलेज प्रबंधन ने अपनी बसों को जांच शिविर में प्रस्तुत नहीं किया, उन्हें नोटिस जारी कर दो दिनों के भीतर वाहनों को जांच के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में बसें प्रस्तुत नहीं करने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 43 चालक-परिचालकों की आंखों और स्वास्थ्य की जांच की गई। इनमें आठ चालकों में सामान्य नेत्र संबंधी समस्या पाई गई, जिन्हें चश्मा लगाने की सलाह दी गई। जांच अभियान के दौरान परिवहन, स्वास्थ्य और यातायात विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!