Durg Police Nab 3 Smugglers With 15.5kg Ganja; Seize Rs 17.72 Lakh Goods

Durg Police Nab 3 Smugglers With 15.5kg Ganja; Seize Rs 17.72 Lakh Goods


दुर्ग-भिलाई42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दुर्ग जिले में जामुल पुलिस ने गांजा तस्करी के एक ऐसे तरीके का खुलासा किया, जिसमें आरोपी स्टेपनी टायर के अंदर गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 15 किलो 500 ग्राम गांजा, एक पिकअप वाहन, चार मोबाइल फोन और नकदी जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 17 लाख 72 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस ने पिकअप के स्टेपनी से निकालकर जब्त किया गांजा।

जानकारी के मुताबिक 20 जून को दोपहर करीब 1 बजे थाना जामुल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घासीदास नगर मैदान में खड़ी एक सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक CG 07 CZ 8442 में गांजा रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर जांच शुरू की।

पिकअप में ही बैठे थे तीनों आरोपी जांच के दौरान पिकअप में तीन युवक बैठे मिले। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को प्लास्टिक कैरेट के बीच दो स्टेपनी टायर रखे मिले। टायरों पर शक होने के बाद पुलिस ने ऑटो मिस्त्री को बुलाकर दोनों टायर खुलवाए। जांच में सामने आया कि दोनों टायरों के अंदर पैकेट बनाकर गांजा छिपाया गया था।

पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एक टायर में 16 तो दूसरे में 15 पैकेट मिले पुलिस की जांच में एक टायर से 16 पैकेट और दूसरे से 15 पैकेट बरामद किए गए। कुल मिलाकर 15 किलो 500 ग्राम गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से बिक्री रकम के 2 हजार रुपए, चार मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पिकअप वाहन भी जब्त की। कुल जब्ती की कीमत 17 लाख 72 हजार रुपए आंकी गई है।

तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल पुलिस ने मामले में आकाश जांगड़े (18), निवासी बागडूमर थाना नंदिनी जिला दुर्ग, मुकेश कुमार सेन (22), निवासी अटल आवास घासीदास नगर और टिकेश्वर यादव (18), निवासी साडा क्वार्टर ब्लॉक-डी घासीदास नगर जामुल को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!