Gold Biscuits Seized From Dubai-Ahmedabad Flight
अहमदाबाद4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर के एक प्लेन से चार किलो सोना बरामद किया गया है। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) के अधिकारियों ने प्लेन पर छापा मारा और प्लेन के टॉयलेट से बरामद किया। इंडिगो का यह प्लेन गुरुवार को दुबई से अहमदाबाद पहुंचा था। गोल्ड कौन लेकर आया था, इसकी जांच की जा रही है।
गुप्त सूचना के आधार पर अधिकारियों ने प्लेन की जांच की। जांच के दौरान टॉयलेट में लगे स्पीकर बॉक्स के अंदर दो थैलियां मिलीं। इन थैलियों में 24 सोने के बिस्किट्स रखे हुए थे। इन 999 कैरेट के बिस्कुटों की मार्केट वैल्यू 4 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है।
टॉयलेट के अंदर लगे स्पीकर में छिपाकर रखा गया था गोल्ड।
ब्लैक कलर के टेप में लिपटे दो पाउच में थे 24 बिस्किट्स।
ब्लैक कलर के टेप में लिपटे दो पाउच में था गोल्ड
एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों को प्लेन से गोल्ड स्मगलिंग की खुफिया जानकारी मिली थी। गुरुवार को जैसे ही इंडिगो की फ्लाइट 6ई-1478 अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंची तो उसकी जांच शुरु की गई। टॉयलेट से पहले भी गोल्ड स्मगलिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
इसलिए एक टीम ने टॉयलेट की बारीकी से जांच की। टॉयलेट का स्पीकर बॉक्स निकाला गया तो उसका वजन काफी ज्यादा महसूस हुआ। जब बॉक्स खोला गया तो उसके अंदर ब्लैक कलर के टेप में लिपटे दो पाउच निकले। पाउच में 999.0 शुद्धता (24 कैरेट) के 24 विदेशी मूल के सोने के बिस्कुट पाए गए। इनका कुल वजन 2,799.3 ग्राम था।
——————
गोल्ड स्मगलिंग से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
तस्करी करने 135 ग्राम सोना निगल रखा था:अबू धाबी से अहमदाबाद आए पैसेंजर को एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा
अहमदाबाद कस्टम्स विभाग ने शनिवार को अबू धाबी से आए एक पैसेंजर को पकड़ा। इसने 24 कैरेट का 135 ग्राम से अधिक सोना निगल रखा था। अस्पताल में मलत्याग के जरिए गोल्ड निकलवाया गया। जब्त किए गए सोने की अनुमानित बाजार कीमत करीब 21.89 लाख रुपए आंकी गई है। पूरी खबर पढ़ें…
अंडर गारमेंट में 2 किलो सोना छिपाकर लाया:जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया, 2.18 करोड़ के सोने को पेस्ट फॉर्म में बनाकर छिपाया
जयपुर एयरपोर्ट पर सऊदी अरब से आए यात्री के अंडर गारमेंट से 2 करोड़ का सोना मिला। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने पैसेंजर के अंडरवियर से पेस्ट के रूप में छिपाए गया 1.949 किलो सोना बरामद किया। पूरी खबर पढ़ें…

