Heavy Rainfall in UP, MP & Bihar Flood Situation Updates

Heavy Rainfall in UP, MP & Bihar Flood Situation Updates


नई दिल्ली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी में बारिश से गंगा, यमुना और शारदा समेत 11 नदियां उफान पर हैं। वाराणसी में 100 से ज्यादा छोटे मंदिर डूब गए हैं। राज्य के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली में बादल फटने के बाद बाढ़ से दो शेल्टर बह गए। हादसे में 5 सैन्यकर्मी लापता हैं। अपर सुबनसिरी में लैंडस्लाइड से 4 लोगों की मौत हुई।

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में सिस्टम सक्रिय है। 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

राजस्थान के जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और बीकानेर समेत 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल में बिलासपुर-सोलन सीमा के पास लैंडस्लाइड से 114 सड़कें बंद हैं। 30 जून से बारिश से जुड़े हादसों में 78 लोगों की मौत हो चुकी है।

ओडिशा में भारी बारिश से 6 जिलों में बाढ़ आ गई। प्रशासन ने 41 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। 429 गांव प्रभावित हुए हैं।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

यूपी में गंगा, यमुना और शारदा समेत 10 नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हैं। उन्नाव में गंगा के बढ़ते जलस्तर की वजह से गलियों में नाव चल रही हैं।

बिहार के समस्तीपुर में गंगा की सहायक नदी का जलस्तर बढ़ गया है। करीब 10 गांवों की 50 हजार की आबादी प्रभावित है। बच्चे नाव से स्कूल जा रहे हैं।

झारखंड के पलामू में कोयल नदी में बाढ़ आ गई। निचले इलाकों में पानी भर गया है।

हरियाणा के करनाल में शुक्रवार दोपहर को जोरदार बारिश से कई सड़कें डूब गईं। कई लोगों की गाड़ियां भी खराब हो गईं।

हिमाचल की राजधानी शिमला में दोपहर बाद तेज बारिश हुई। इस दौरान धुंध की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से भी नीचे गिर गई।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में लगातार बारिश से थल-मुनस्यारी सड़क जगह-जगह उखड़ गई है। सड़क पर मलबे का ढेर लग गया है।

देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए लाइव ब्लॉग को देखें…

लाइव अपडेट्स

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अरुणाचल में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन, कई लोग लापता; एक शव मिला

अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली में बादल फटने के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन में कुछ सेना के जवान लापता हो गए। सेना के मुताबिक, दो जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है। सेना ने राहत और बचाव के लिए कई टीमें और हेलिकॉप्टर लगाए हैं।

वहीं, अपर सुबनसिरी जिले में भारी बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड के मलबे में कई मजदूर दब गए। अब तक एक शव बरामद हुआ है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

02:48 AM15 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश का अलर्ट है। उत्तर छत्तीसगढ़ में कई जगह भारी से भारी बारिश हो सकती है। अगले दो दिन भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

02:46 AM15 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड के 2 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के 2 जिलों में आज मौसम का ऑरेंज और 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के देहरादून केंद्र के अनुसार, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट है। यहां कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

02:44 AM15 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों का तापमान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!