IMD Rainfall LIVE Photos Update; Uttarakhand Landslide – Mumbai Flood
- Hindi News
- National
- IMD Rainfall LIVE Photos Update; Uttarakhand Landslide Mumbai Flood | MP UP Rajasthan Gujarat Weather
भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मानसून के पूरे देश को कवर करने के बाद कई राज्यों में बारिश जारी है। दिल्ली में लगातार बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। तुखमीरपुर में 24 घंटे में 160 मिमी बारिश हुई।
विकास मार्ग, संगम विहार, द्वारका, मुनीरका, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन समेत कई जगहों पर सड़कें डूब गई। गाजीपुर मंडी और आसपास का इलाका पानी में डूब गया। नई दिल्ली में कार पर पेड़ गिरा।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में शुक्रवार को यमुनोत्री हाईवे 100 मीटर बह गया। इससे करीब 1000 यात्री फंसे हैं। पिथौरागढ़ में आदि कैलाश मार्ग चट्टानें गिरने से बंद है। हरिद्वार में सड़कों पर 3-4 फीट पानी भर गया।
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 30 शहरों में बारिश हुई। बारिश से जुड़े अलग-अलग हादसों में 10 लोगों की मौत हो गई। बुलंदशहर में मस्जिद की पुरानी दीवार गिरने से एक ही परिवार के 2 लोगों की जान गई। हरदोई में 2 बहनें नदी में बह गईं। वहीं, बिहार में बिजली गिरने से एक की मौत हो गई।
राजस्थान के धौलपुर में बारिश के चलते मकान ढह गया और 6 लोग मलबे में दब गए। अजमेर के किशनगढ़ में भी कच्चा मकान ढहने से माता-पिता और बच्चा दब गया। राज्य में 6 ट्रेनें कैंसिल हुई हैं। कई ट्रेनें लेट भी हैं।
देशभर से मौसम की 6 तस्वीरें…
नई दिल्ली में भारी बारिश के दौरान एक पेड़ कार पर गिर गया।
ऋषिकेश में उफनती बीन नदी पार करते समय स्कूटी सवार बहाव में फंस गया। लोगों ने जान जोखिम में डालकर उसे बाहर निकाला।
हिमाचल प्रदेश के शिमला में लगातार बारिश के बाद रिटेनिंग वॉल का एक हिस्सा ढह गया। मलबा सड़क पर गिरने से कई वाहन फंस गए।
राजस्थान के धौलपुर में बारिश के चलते मकान ढह गया।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हाईवे पर चट्टानें गिर गईं।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालूपानी के पास लैंडस्लाइड के बाद सड़क से मलबा हटा दिया गया है।
दिल्ली में बारिश के बाद गाजीपुर मंडी इलाके में पानी भर गया।
मानसून ने पूरे देश को कवर किया
मानसून ने गुरुवार को पूरे देश को कवर कर लिया। इसे पूरे देश को कवर करने में 38 दिन लगते हैं, लेकिन इस बार 36 दिन में ही कवर कर लिया। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बाद मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है।
देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
06:14 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे से मलबा हटाया गया
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालूपानी के पास लैंडस्लाइड के बाद सड़क से मलबा हटा दिया गया है। इसके बाद हाईवे पर यातायात बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
04:56 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड: टिहरी में लैंडस्लाइड का खतरा, 3 परिवार सुरक्षित जगह भेजे गए
उत्तराखंड के टिहरी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच नई टिहरी के सी ब्लॉक टाइप-3 सरकारी आवासीय परिसर में लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने वहां रहने वाले 3 परिवारों को सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया है।
04:43 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
वायनाड लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 7 हुई
केरलम के वायनाड जिले में सुरंग निर्माण स्थल पर हुई लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। शुक्रवार को मलबे से एक और शव बरामद किया गया। बचाव दल अब भी लापता लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
यह हादसा 7 जुलाई को वायनाड और कोझिकोड को जोड़ने वाली अनाक्कमपोयिल-मेप्पडी सुरंग परियोजना के निर्माण स्थल पर हुआ था।
04:32 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
हिमाचल: सिरमौर में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद, लैंडस्लाइड का खतरा
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते शुक्रवार को सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है।
मौसम विभाग ने जिले में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके चलते लैंडस्लाइड, अचानक बाढ़, पेड़ गिरने और सड़कें बंद होने का खतरा बना हुआ है।
04:15 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
सुपर टायफून ‘बावी’ से मानसून की रफ्तार धीमी होगी
फिलीपींस के उत्तर में प्रशांत महासागर में सुपर टायफून ‘बावी’ बना है। यह ताइवान और चीन की ओर बढ़ रहा है। चौथी कैटेगरी के इस तूफान का असर 3 से 4 हजार किमी दूर बंगाल की खाड़ी तक पड़ रहा है।
जब तक यह तूफान चीन में नहीं पहुंचता, तब तक बंगाल की खाड़ी में बारिश कराने वाला नया सिस्टम बनने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में दो दिन बाद से देश के कई हिस्सों में बारिश कम हो सकती है। अगले करीब एक हफ्ते तक अच्छी बारिश का इंतजार करना पड़ सकता है।
03:53 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड, यमुनोत्री हाईवे बंद
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार सुबह स्यानाचट्टी के पास यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर लैंडस्लाइड हुई। मलबा और पत्थर गिरने से हाईवे बंद हो गया। इसके चलते करीब 100 से 150 यात्री रास्ते में फंस गए हैं। सड़क से मलबा हटाने का काम जारी है।
03:43 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़: अगले 4 दिन अच्छी बारिश के आसार
छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
पिछले 24 घंटे में दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं, मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून सीजन में प्रदेश में अब तक सामान्य से 18% कम बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…
03:28 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड: ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ा
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। त्रिवेणी घाट पर पानी का स्तर बढ़ने से घाट का निचला हिस्सा जलमग्न हो गया। घटना का वीडियो सामने आया है।
03:18 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मानसून ने 36 दिन में पूरा देश कवर किया
मानसून आमतौर पर 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है, लेकिन इस बार यह एक दिन देरी से पहुंचा। सामान्य तौर पर मानसून को पूरा देश कवर करने में 38 दिन लगते हैं। इस बार यह 36 दिन में पूरे देश में पहुंच गया। लगातार पांचवां साल है, जब मानसून ने 38 दिन से कम समय में पूरे देश को कवर किया है।
02:51 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
यूपी: 49 जिलों में शहरों बारिश का अलर्ट, 13 जिलों में 12वीं तक के स्कूल बंद
मौसम विभाग ने आज 49 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम को देखते हुए मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और गाजियाबाद समेत 13 जिलों में 12वीं तक के स्कूल बंद हैं।
इससे पहले, गुरुवार को प्रदेश के 69 शहरों में बारिश हुई। बिजनौर के नजीबाबाद में रिकॉर्ड 306 मिमी बारिश हुई। लखनऊ में गुरुवार दोपहर से शुरू हुई तेज बारिश शुक्रवार सुबह तक जारी रही। पूरी खबर पढ़ें…
02:08 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
पंजाब: मोहाली-चंडीगढ़ में रात से बारिश, 7 जिलों में अलर्ट
पंजाब के पटियासा और फतेहगढ़ समेत 7 जिलों में बारिश का अलर्ट है। वहीं, मोहाली और चंडीगढ़ में रात से ही बारिश हो रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकतम तापमान में 0.6°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 2.5°C है। सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 42.4°C रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
02:01 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
बिहार: 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलेगी
मौसम विभाग के मुताबिक, आज राज्य के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में 60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और कटिहार में मंगलवार सुबह से हल्की बारिश हो रही है।
लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। पिछले 24 घंटे में सीतामढ़ी में बारिश हुई। बगहा और पटना में दिनभर बादल छाए रहे। पूरी खबर पढ़ें…
01:50 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
हरियाणा: 3 जिलों बारिश का अलर्ट, दक्षिणी इलाकों में ज्यादा बारिश हुई
IMD के मुताबिक, आज यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। अंबाला और पंचकूला सहित आस-पास के कुछ उत्तर-पूर्वी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।
वहीं, 3 जुलाई से 9 जुलाई के दौरान हरियाणा में औसतन 27.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य तौर पर इस दौरान 31 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। यानी इस हफ्ते सामान्य से करीब 12% कम बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…
01:47 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड: 3 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, 10 जिलों में स्कूलों की छुट्टी
मौसम विभाग के नैनीताल और चंपावत सहित 3 जिलों में आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और बागेश्वर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 9 जिलों में 12 जुलाई तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। इनमें देहरादून, टिहरी, ऊधम सिंह नगर, चंपावत, हरिद्वार, चमोली, बागेश्वर, पौड़ी, उत्तरकाशी और नैनीताल जिले शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…
01:24 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मानसून पर एक बार फिर ब्रेक लग सकता है
अगले दो से तीन दिन में मानसून एक बार फिर ब्रेक ले सकता है। ये दौर एक हफ्ते चलेगा। इस दौरान पूर्वोत्तर, बिहार, उप्र के इलाके और उत्तराखंड को छोड़कर समूचे देश में बारिश की गतिविधियां न के बराबर रहेंगी।
12:53 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली: 24 घंटे में 6.3 इंच बारिश, कई इलाकों में पानी भरा
दिल्ली में बुधवार रात से शुरू हुई तेज बारिश गुरुवार सुबह तक जारी रही। बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। कई जगह पेड़ गिरने से ट्रैफिक प्रभावित रहा। दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे समेत कई प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम लगा।
IMD के मुताबिक, 24 घंटे में सबसे ज्यादा 6.3 इंच (160 मिमी) बारिश उत्तर-पूर्वी दिल्ली के तुखमीरपुर में दर्ज की गई। वहीं, सफदरजंग में 2.9 इंच (72.6 मिमी) बारिश हुई।
मयूर विहार में 4.1 इंच (103 मिमी), दिल्ली यूनिवर्सिटी में 3.5 इंच (90 मिमी), महरौली में 3.4 इंच (86 मिमी), पूसा और लोधी रोड में 3.3 इंच (83 मिमी), रिज में 3.1 इंच (78 मिमी) और छतरपुर में 2.8 इंच (72 मिमी) बारिश दर्ज की गई।
12:03 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली में बारिश के पानी में डूबने से 8 साल के बच्चे की मौत
11:40 PM9 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
अगले 2 दिन मौसम का हाल
11 जुलाई
यूपी के 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है, इनमें 27 में रेड अलर्ट है।
बिहार के 30 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। केरल के तीन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट है।
केरलम के तीन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट। बिहार के 24 जिलों भारी बारिश का अलर्ट।
12 जुलाई
पश्चिम बंगाल के 2 जिलों में रेड अलर्ट और 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
ओडिशा में 5 जिलों में रेड अलर्ट और आठ अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
11:39 PM9 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
देश के प्रमुख शहरों का तापमान

