Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?

Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?


Independence Day 2026: इस बार हमारा देश आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. ऐसे में जहां हमारा देश विकास और प्रगति की ओर बढ़ रहा है. लोगों का स्वस्थ रहना भी उतना ही जरूरी हो गया है क्योंकि यह दिन हमें याद दिलाता है कि अभी भारत को भविष्य में और भी बहुत कुछ हासिल करना है. देश को मजबूत बनाने के लिए देश के नागरिक का स्वस्थ और फिट रहना जरूरी है. आज फिट इंडिया की बात तो होती है लेकिन कई लोग इसके उदेश्य को भूल गए हैं. फिट रहने का मतलब यह नहीं है कि सिर्फ आपको रोज जिम और व्यायाम करने की जरूरत है. इसके अलावा आप अपने दैनिक जीवन की कुछ छोटी आदतों में सुधार कर के भी आप अपनी सेहत बना सकते हैं. 15 अगस्त के मौके पर आइए जानते हैं स्वास्थ से जुड़ी इन 10 आदतों के बारे में.

देर रात जागना

देर रात जागना, मोबाईल चलाना या टीवी देखना स्वास्थ के लिए बुरा होता है. देर रात जागने से आपकी नींद प्रभावित होती है जिससे दिमाग पर बुरा असर पड़ सकता है. पर्याप्त और नियमित नींद शरीर को आराम देने के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करती है.

जंक फूड का सेवन

आजकल लोग जंक फूड का सेवन भी अधिक मात्रा में करने लगे हैं. जंक फूड में ऐसे कई तरह के तत्व होते हैं जो आपके स्वास्थ को नुकसान पहुंचाते हैं. इन्हें कभी-कभी खाना ठीक हो सकता है लेकिन इनका नियमित सेवन मोटापे और गंभीर बीमारियों की वजह बनता है.

जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम

मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं लेकिन अधिक स्क्रीन टाइम से शारीरिक गतिविधि कम होती है जिससे हमारी नींद और मेंटल हेल्थ के साथ-साथ शरीर भी प्रभावित होता है. मोबाइल, टीवी और कंप्यूटर पर लंबे समय तक बैठे रहना शारीरिक गतिविधि को कम कर सकता है. लगातार स्क्रीन देखने से आंखों और नींद पर भी असर पड़ता ह इसलिए बीच-बीच में स्क्रीन से ब्रेक लेना जरूरी है.

कम चलना

आज की सुविधाजनक जीवनशैली ने हमारी शारीरिक गतिविधि काफी कम कर दी है. छोटी दूरी के लिए पैदल चलना, सीढ़ियों का इस्तेमाल करना और रोज कुछ समय सक्रिय रहना फिटनेस के लिए उपयोगी आदतें हैं.

धूम्रपान से बनाएं दूरी

धूम्रपान शरीर के लगभग हर अंग को नुकसान पहुंचाता है और गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ाता है. स्वस्थ जीवन की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदमों में से एक है धूम्रपान से दूरी बनाना.

यह भी पढ़ें: Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट

शराब का सेवन

शराब स्वास्थ के लिए बेहद हानिकारक मानी जाते हैं. अत्यधिक शराब का सेवन स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. बेहतर स्वास्थ्य के लिए शराब से दूरी रखना सबसे अच्छा विकल्प है.

लगातार तनाव में रहना

आजकल की भागदौड़ भरी जिदंगी में तनाव लेना आम बात हो गया है. तनाव कम करने की कोशिश करें. तनाव कम करने के लिए गाने सुने, अपनी पसंद की गतिविधि करें.

गलत पॉश्चर को करें ठीक

हम काम करते-करते गलत पॉश्चर अपना लेते हैं जैसे, गर्दन झुकाना, कमर सीधे कर के न बैठना. लंबे समय तक यह आदतें ठीक न करने से यह हमारे शरीर को बुरी तरह प्रभावित करती है. ऐसे में लंबे समय तक एक ही स्थिती में न बैठें और नियमित रूप से एक्सरसाइज करें.

पानी कम पीना

शरीर के अन्य कामकाज के लिए नियमित रूप से पानी पीना बेहद जरूरी है. प्यास लगने का इंतजार करने के बजाय पूरे दिन नियमित रूप से पानी पीने की आदत बनानी चाहिए.

व्यायाम को टालते रहना

 रोजाना थोड़ी-सी शारीरिक गतिविधि से शुरुआत करना और धीरे-धीरे इसे नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाना अधिक व्यावहारिक होता है.

इन छोटी-छोटी आदतों को ठीक करने से आप अपने आप को फिट रख सकते हैं. भूलें नहीं एक विकासशील देश की निंव उस देश का स्वस्थ नागरिक ही रखता है.

यह भी पढ़ें: Independence Day skin care: 15 अगस्त पर मिनटों में पाएं नेचुरल ग्लो, अपनाएं ये टिप्स

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!