India Vs Ireland T20 Match Timings Update; Vaibhav Sooryavanshi

India Vs Ireland T20 Match Timings Update; Vaibhav Sooryavanshi


बेलफास्ट7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

वैभव सूर्यवंशी ने ट्राई सीरीज फाइनल में श्रीलंका-ए के खिलाफ 29 बॉल पर 94 रन की पारी खेली थी।

वैभव सूर्यवंशी को भारत-आयरलैंड टी-20 सीरीज में इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल सकता है। इस बीच 26 और 28 जून को होने वाले दोनों मैचों की टाइमिंग बदल दी गई है। दोनों मुकाबले शाम 7 बजे की बजाय एक घंटा पहले 6 बजे से शुरु होंगे। आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इसकी जानकारी दी है।

इस फैसले की वजह विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से मैचों का टकराव है। विमेंस वर्ल्ड कप में 28 जून को भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसी वजह से आयरलैंड सीरीज के मैच एक घंटा पहले कराने का फैसला लिया गया है।

इंग्लैंड सीरीज का शेड्यूल पहले ही बदल चुका है

इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के मैचों के समय में भी बदलाव किया गया था। मैनचेस्टर में 4 जुलाई को और साउथम्प्टन में 11 जुलाई को होने वाले दूसरा और पांचवां टी20 भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं चेस्टर-ले-स्ट्रीट, नॉटिंघम और ब्रिस्टल में होने वाले बाकी तीन मुकाबले रात 10 बजे से खेले जाएंगे।

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर रहेगी नजर

आयरलैंड दौरे में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू की भी उम्मीद है। हाल ही में उन्होंने भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में सिर्फ 11 गेंदों में लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाया था।

राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2026 में वैभव ने 776 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 237.31 रहा और उन्होंने एक शतक भी लगाया। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारतीय टी20 टीम में जगह मिली।

वैभव सूर्यवंशी को अलग चेंजिंग रूम मिलेगा:परिवार भी होटल में साथ रहेगा

वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी मिली है।

15 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर अलग चेंजिंग रूम मिलेगा। ECB के अधिकारी ने ब्रिटिश अखबार द गार्डियन को बताया कि उनकी फैमिली भी टीम होटल में उनके साथ ही रहेगी। हालांकि, वैभव मैचों के दौरान टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ रह सकेंगे। वे टीम मीटिंग्स में हिस्सा भी लेंगे। पूरी खबर

पहले आयरलैंड, फिर इंग्लैंड दौरा

भारतीय टीम 26 और 28 जून को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैच खेलेगी। इसके बाद टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां पांच टी-20 और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। टी-20 सीरीज के मुकाबले चेस्टर-ली-स्ट्रीट (1 जुलाई), मैनचेस्टर (4 जुलाई), नॉटिंघम (7 जुलाई), ब्रिस्टल (9 जुलाई) और साउथैम्प्टन (11 जुलाई) में खेले जाएंगे।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

——————————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस टी-20 वर्ल्डकप- इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम:वेस्टइंडीज को 38 रन से हराया, कप्तान हेली मैथ्यूज के विकेट पर विवाद

इंग्लैंड विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। उसने बुधवार देर रात वेस्टइंडीज को 38 रन से हराया। मैच में विंडीज कप्तान हेली मैथ्यूज के कैच आउट पर विवाद हुआ। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!