IPS अधिकारी की पत्नी ने खाया जहर:पारिवारिक विवाद की आशंका, पटना के निजी अस्पताल में भर्ती




राजधानी में एक आईपीएस अधिकारी की पत्नी ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की है, उनका दानापुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे उन्हें पुलिस की गाड़ी से आईजीआईएमएस (IGIMS) अस्पताल लाया गया। पुलिस वाहन के चालक ने उन्हें भर्ती कराया, जिसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया। आईजीआईएमएस में लगभग दो घंटे के उपचार के बाद, बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए महिला को दानापुर-सगुना मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, विवाद का कारण पता नहीं है। अस्पताल प्रशासन ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!