IPS अमित बुडानिया के पिता की सड़क हादसे में मौत:टायर फटने के बाद ट्रोले से टकराई गाड़ी; खुद गाड़ी ड्राइवर कर रहे थे
सीकर के रामगढ़ सेठान थाना इलाके में IPS अमित बुडानिया (झालावाड़ एसपी) के पिता महावीर जाट की सड़क हादसे में मौत हो गई। गाड़ी का टायर फटने के बाद गाड़ी सामने से ट्रॉले से जा टकराई। सूचना पर रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस की सहायता से उन्हें फतेहपुर के धानुका अस्पताल लाया गया। जहां उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। यह हादसा सोमवार रात 8:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार- रिटायर्ड आर्मी अफसर महावीर जाट (62) पुत्र गोपालराम जाट निवासी सीतसर जिला झुंझुनूं रात को फतेहपुर से अपने गांव की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली-बीकानेर हाईवे पर सदीनसर में सरस्वती स्कूल के सामने उनकी डैटसन गो गाड़ी का टायर फटा और फिर गाड़ी ट्रॉले से टकराई। एक्सीडेंट की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए महावीर जाट को इलाज के लिए फतेहपुर के धानुका हॉस्पिटल लाया गया। यहां पर उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।
Source link

