JLN हॉस्पिटल में एक छत के नीचे होंगे 8 डिपार्टमेंट:राज्य सरकार ने स्वीकृत की 240 करोड़ की राशि, मरीजों को मिलेगी राहत
अजमेर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक बनेगा। ब्लॉक व अन्य निर्माण व मरम्मत के लिए राज्य सरकार न 240 करोड़ रूपए की मंजूरी दे दी है। इनमें से 190 करोड़ सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक व 50 करोड़ रुपए अन्य कार्य पर खर्च होंगे। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को लेटर ऑफ इंटेंड जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने अस्पताल निर्माण में एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड को वर्किंग एजेंसी नियुक्त कर दिया है।
राज्य सरकार की बजट घोषणाओं के तहत जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय, अजमेर में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के लिए 240.73 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर अजमेर संभाग के मरीजों को एक ही परिसर में उन्नत एवं सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्हें सुपर स्पेशिलिटी सेवाओं के लिए जयपुर दिल्ली या अहमदाबाद नहीं जाना होगा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्रयासों से बजट घोषणा के अंतर्गत जेएलएन चिकित्सालय में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की स्थापना को स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना पर कुल 190.73 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे, जिसमें सिविल निर्माण एवं आधुनिक उपकरण शामिल हैं। सिविल निर्माण कार्य के लिए 151.67 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। एक ही छत के नीचे होंगे ये विभाग सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के निर्माण से न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रो सर्जरी, यूरोलॉजी, डायलिसिस, ऑन्कोलॉजी सर्जरी, एंडोक्राइनोलॉजी तथा प्लास्टिक सर्जरी सहित विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी विभागों की ओपीडी एवं आईपीडी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों को उपचार के लिए अन्य शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। 50 करोड़ रुपए से यहां होंगे काम बजट घोषणा के अंतर्गत जेएलएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल के भवनों के जिर्णोद्वार एवं उन्नयन कार्यों के लिए 50 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस राशि में से 48 करोड़ रुपए सिविल निर्माण कार्यों पर व्यय होंगे। इस परियोजना के तहत नेत्र रोग, ईएनटी, चर्म रोग, आईएचटीएम तथा दंत रोग विभागों के भवनों का जी+5 स्वरूप में निर्माण एवं विस्तार किया जाएगा।
Source link

