Jobs and Salaries Report 2026-27: अब छोटे शहरों में मिल रही बड़ी सैलरी, रिपोर्ट में खुलासा

Jobs and Salaries Report 2026-27: अब छोटे शहरों में मिल रही बड़ी सैलरी, रिपोर्ट में खुलासा


Jobs and Salaries Report 2026-27 : अच्छी नौकरी और ज्यादा सैलरी के लिए अब सिर्फ दिल्ली, मुंबई या बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों का रुख करना जरूरी नहीं रह गया है. देश के कई छोटे शहर अब नौकरी और सैलरी के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. नई रिपोर्ट के मुताबिक, टियर-2 शहरों में कंपनियों का निवेश बढ़ने, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के विस्तार और नए औद्योगिक कॉरिडोर बनने से यहां नौकरी के बेहतर अवसर मिल रहे हैं. यही वजह है कि अब इन शहरों में सैलरी बढ़ने की स्पीड कई बड़े महानगरों से भी ज्यादा देखने को मिल रही है. 

छोटे शहरों में तेजी से बढ़ रही सैलरी

टीमलीज की जॉब्स एंड सैलरीज प्राइमर 2026-27 रिपोर्ट के अनुसार, अब ज्यादा सैलरी मिलना केवल आईटी सेक्टर या मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रह गई है. अहमदाबाद, नागपुर, इंदौर, जयपुर और विशाखापत्तनम जैसे टियर-2 शहर सैलरी बढ़ोतरी के मामले में दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि इन शहरों में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के विस्तार, औद्योगिक कॉरिडोर और कंपनियों के बढ़ते निवेश का सीधा असर नौकरी और सैलरी पर दिखाई दे रहा है.

किस शहर में कितनी सैलरी बढ़ सकती है?

रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 में कई टियर-2 शहर सैलरी बढ़ने के मामले में बड़े महानगरों से आगे निकलते नजर आ रहे हैं. अहमदाबाद में सबसे ज्यादा 9.7 प्रतिशत सैलरी बढ़ने का अनुमान है, जबकि नागपुर, विशाखापत्तनम और इंदौर में 9.5 प्रतिशत साथ ही जयपुर में 9.3 प्रतिशत सैलरी बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं मेट्रो शहरों में बेंगलुरु में 9.4 प्रतिशत, दिल्ली में 9.2 प्रतिशत और मुंबई में 9.0 प्रतिशत सैलरी बढ़ने का अनुमान है. रिपोर्ट बताती है कि अब छोटे शहर भी नौकरी और बेहतर सैलरी के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और कई बड़े शहरों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. 

क्यों बढ़ रही है छोटे शहरों की सैलरी?

रिपोर्ट के अनुसार, पहले सैलरी बढ़ने का सबसे बड़ा आधार आईटी सेक्टर माना जाता था, लेकिन अब यह स्थिति बदल रही है. देश के कई छोटे शहरों में मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां तेजी से विस्तार कर रही हैं. इसके साथ ही औद्योगिक कॉरिडोर विकसित हो रहे हैं और कंपनियां लगातार निवेश बढ़ा रही हैं. इसी कारण इन शहरों में अलग-अलग सेक्टरों में रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं और कर्मचारियों को बेहतर सैलरी मिल रही है. 

यह भी पढ़ें – IIT Kanpur Website Hacked: IIT कानपुर में नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने वेबसाइट ही कर ली हैक

आईटी सेक्टर में अब भी बेंगलुरु सबसे आगे

आईटी सेक्टर की बात करें तो बेंगलुरु अभी भी सबसे आगे बना हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु में कुल औसत सैलरी बढ़ोतरी 9.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जबकि केवल आईटी सेक्टर में यह बढ़ोतरी 12.7 प्रतिशत तक पहुंच सकती है. इसके अलावा हैदराबाद में 11.7 प्रतिशत और पुणे में 11.5 प्रतिशत तक सैलरी बढ़ोतरी का अनुमान जताया गया है. 

कर्मचारियों के वेतन का अंतर भी घटा

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अब पक्की नौकरी करने वाले और कॉन्ट्रैक्ट या कुछ समय के लिए काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी में पहले की तुलना में कम होता जा रहा है. वहीं मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, बैंकिंग, हॉस्पिटैलिटी, फिनटेक और पावर जैसे कई सेक्टरों में भी अच्छी सैलरी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. 

यह भी पढ़ें – BPSC TRE-4 के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!