Kanpur Web Series Kapil kanpuria thukra ke mera pyar 2 web series killer style

Kanpur Web Series Kapil kanpuria thukra ke mera pyar 2 web series killer style


दीपेंद्र द्विवेदी | कानपुर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया पर रील्स के ज़रिए शादीशुदा ज़िंदगी और कॉर्पोरेट लाइफ का मज़ाकिया दर्द बयां करने वाले फेमस कंटेंट क्रिएटर कपिल कनपुरिया (कपिल शुक्ला) अब ओटीटी की दुनिया में धमाल मचा रहे हैं। उनकी सुपरहिट वेब सीरीज़ ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ का सीजन 2 रिलीज़ हो चुका है। पहले सीजन में अपने ही जीजा की हत्या कर दर्शकों को चौंकाने वाले कपिल इस बार और बड़े धमाके का दावा कर रहे हैं।

दैनिक भास्कर से खास बातचीत में अभिनेता कपिल कनपुरिया ने अपने किरदार के डार्क शेड्स, शूटिंग के दौरान के मुश्किलों और सोशल मीडिया पर परोसी जा रही वल्गरिटी (फूहड़ता) पर खुलकर बात की। पेश हैं बातचीत के मुख्य अंश:

सवाल: पहले पार्ट की सफलता के बाद, सीज़न 2 में दर्शकों के लिए क्या नया रोमांच है? अभिनेता: देखिए, यह किरदार मेरी असल ज़िंदगी और रील्स की इमेज से एकदम अलग है। पहले सीज़न में मुझे बताया गया था कि यह बड़ा चुलबुला और कॉमेडी वाला किरदार होगा। मुझे अंदाज़ा नहीं था कि अंत में मुझसे जीजा जी की हत्या जैसा कांड करा दिया जाएगा।

इस वजह से पहले सीज़न में मुझे विलेनगिरी भी दिखानी पड़ी। सीज़न 2 में अब सान्विका चौहान को पता चलेगा कि यह कांड मैंने किया है। इसके बाद मेरा स्वर्ग जाना तय होगा या नर्क, यह दर्शकों को देखना है। पहला सीज़न आधा धमाका था, इस बार भयंकर वाला एटम बम फटेगा। फुल मौज आने वाली है।

सवाल: रील्स में आप अकेले या फिर फैमिली के साथ दिखते हैं, लेकिन इस वेब सीरीज़ करने में कैसे चुनौतियाँ आईं, फिल्म के अन्य किरदारों के साथ काम करके कैसा लगा? अभिनेता: सीरीज़ में एक से बढ़कर एक महारथी है। रवि शाह और डायरेक्टर साहिबा FTII के पास आउट हैं, गोविंद पांडे ने थिएटर में पीएचडी कर रखी है, और पुनीत सिंह NSD से हैं। इन सब दिग्गजों के संगठन और अनुभव से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्हीं के संगम से यह रस उत्पन्न हो पाया है कि मैं अपने किरदार को अच्छे से निभा सका।

उन्होंने बताया कि, इस सीरीज की शूटिंग मलिहाबाद ,मॉल, बक्शी का तालाब, चंद्रिका देवी और पुराने लखनऊ में हुई है। इस सीरीज के 50 एपिसोड में से 36 एपिसोड में आपको उनका अभिनय देखने को मिलेगा।

सवाल: इस वेब सीरीज में ‘कनपुरिया भौकाल’ का कितना ट्विस्ट और कैसा फ्लेवर देखने को मिलेगा? अभिनेता: इसमें आपको एकदम घोर कनपुरिया और अवध क्षेत्र की भाषा की झलक मिलेगी। बाकी एक्टर्स को भी हमने कनपुरिया बोली सिखाई हैं, जिसमें उन्हें बड़ा आनंद आया। मेरे किरदार में दर्शकों को पूरी तरह से शुद्ध देसी अंदाज़ देखने को मिलेगा।

सवाल: इस सीरीज का कोई ऐसा किस्सा जिसे आप भुलाना चाहते हैं, या कोई ऐसा मज़ाकिया वाकया जिसे आप दर्शकों से शेयर करना चाहते हो? अभिनेता: सीज़न-1 में एक बच्ची को थप्पड़ मारने का सीन था। वह सीन मेरे लिए तय नहीं था, लेकिन दूसरा एक्टर नहीं मान रहा था तो मुझ पर थोड़ा थोप दिया गया। एक छोटी बच्ची को थप्पड़ मारने में मुझे अंदर से बहुत हर्ट हुआ था। उस सीन के लिए दर्शकों से बहुत हेट भी मिली। वहीं,मज़ाकिया वाकये की बात करें, तो मुझे ऊंचाई से डर लगता है।

प्रोड्यूसर साहब ने एक मचान बनाकर मुझसे रस्सी से लटककर कूदने को कह दिया। मैं डर गया था, लेकिन बाद में डायरेक्टर ने बताया कि सिर्फ एक खंड से ही कूदना है, तब जाकर जान में जान आई। इस वेब सीरीज के फर्स्ट पार्ट को लोगों ने काफी पसंद किया था और पहली बार किसी सीरीज को 10 मिलियन लोगों ने पैड सब्सक्रिप्शन लेकर देखा था।

सवाल: आज का कंटेंट काफी बदल चुका है। आप खुद फैमिली कंटेंट बनाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर बढ़ रही वल्गरिटी को किस तरह देखते हैं? अभिनेता: मैं न्यूडिटी और फूहड़ता वाले कंटेंट के पूरी तरह खिलाफ हूँ। कुछ लोग इसे शॉर्टकट की तरह इस्तेमाल करते हैं। आजकल लोग कमेंट सेक्शन में गालियों और गंदे कंटेंट को यह कहकर नॉर्मलाइज़ कर देते हैं कि ‘गाली तो सब देते हैं’। लेकिन हमारे मौलिक सिद्धांत कहाँ गए?

क्या आप अपने मां-बाप के सामने ऐसी बातें कर सकते हैं? सभ्य समाज के लिए इसकी खिलाफत होनी चाहिए। मेरा फंडा साफ है। दुनिया को ज्ञान देने से अच्छा है कि हम खुद सही राह पर चलें और अपना काम अच्छा करें।

सवाल: कानपुरिया फैंस और दर्शकों के लिए क्या संदेश है? और वह इस सीरीज़ को कहाँ और कब देख सकते हैं? अभिनेता: इस सीरीज़ में पूरी तरह से मिट्टी की सुगंध और देसीपन है। ऐसे ज़मीन से जुड़े शोज़ बहुत कम बनते हैं। पहले सीज़न में स्ट्रगल और आईएएस (IAS) बनने की कहानी थी, लेकिन इस बार पूरा खेल प्यार, हेर-फेर और बदले का है। यह सीरीज़ 19 जून से डिज़नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित हो रही है। इसे अपनी फैमिली के साथ बैठकर आराम से देखिए, बहुत मज़ा आएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!