Lucknow Flood & Himachal Weather Alert

[ad_1]

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ में 15 दिनों से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। 5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा परेशानी फैजुल्लागंज में है। यहां 50 से 60 हजार से अधिक घर आधे से ज्यादा पानी में डूबे हैं। कुछ इलाकों में जलस्तर घटा है, लेकिन लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। सड़कों पर नाव चल रही हैं।

राजस्थान में आज एक नया वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होगा, जिसके असर से 16 अक्टूबर तक राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में आंधी-बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने 14 अक्टूबर को 5 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, मौसम विभाग ने हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों में बारिश, जबकि लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने का अनुमान जताया है।

उत्तराखंड के 9 जिलों में आज बारिश के आसार हैं। इनमें देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ शामिल है। 3,500 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

तस्वीर लखनऊ के फैजुल्लागंज की है। यहां 50 से 60 हजार घर पानी में डूबे हैं।

बिहार के बेगूसराय में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।

उत्तराखंड के केदारनाथ में बर्फबारी हो रही है।

शिमला के रिज पर सुहावने मौसम का आनंद उठाते हुए टूरिस्ट और स्थानीय लोग।

उत्तराखंड के नैनीताल में मंगलवार को हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया ।

राज्यों के मौसम की खबर…

राजस्थान: आज से 3 दिन आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट

राजस्थान में आज एक नया वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होगा, जिसके असर से 16 अक्टूबर तक राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में आंधी-बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तराखंड: 9 जिलों में बारिश के आसार

उत्तराखंड के 9 जिलों में आज बारिश की संभावना है। इनमें देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल: 7 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिन मौसम खराब रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी, जबकि मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: दो दिन बारिश-आंधी के आसार

पंजाब और चंडीगढ़ में आज से दो दिन बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!