Maruti Brezza Facelift Launch | New Turbo Engine, Mileage & ADAS Features

Maruti Brezza Facelift Launch | New Turbo Engine, Mileage & ADAS Features


नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मारुति सुजुकी ने आज 24 जुलाई को भारत में सेकंड जनरेशन ब्रेजा लॉन्च कर दी है। कंपनी ने अपनी इस पॉपुलर सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट SUV को 4 साल बाद अपडेट किया है और इसके एक्सटीरियर-इंटीरियर डिजाइन, फीचर्स और इंजन में बड़े बदलाव किए गए हैं।

अपडेटेड मॉडल में सबसे खास नया 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और लेवल-1 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स हैं। कंपनी का दावा है कि कार नए टर्बो इंजन के साथ 20.47kmpl का माइलेज देती है।

कीमत: 4 ट्रिम्स के साथ ₹7.40 लाख से कीमत शुरू

2026 मारुति ब्रेजा को 4 वैरिएंट्स- LXI, VXI, ZXI और ZXI+ में पेश किया गया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7.40 लाख रखी है, ये इंट्रोडक्ट्री प्राइस लिमिटेड समय के लिए है।

मारुति ने अभी इसके बेस मॉडल की कीमत का खुलासा किया है, जबकि अन्य वैरिएंट्स की प्राइस लिस्ट जल्द ही जारी की जाएगी। इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है।

परफॉर्मेंस: CNG में 26.90km/kg का माइलेज

2026 ब्रेजा फेसलिफ्ट में तीन अलग-अलग पावरट्रेन ऑप्शन दिए गए हैं:

  • 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल (न्यू): यह इंजन 110PS की पावर और 170Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा, जो 20.47kmpl का माइलेज देता है।
  • 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल: ये इंजन पुराना ही है, लेकिन इसे रीट्यून किया गया है। अब यह 103PS की पावर और 139Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आता है, जिसका माइलेज 21.09 kmpl तक है।
  • 1.5-लीटर CNG: यह 88PS पावर और 121.5Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें अंडरबॉडी सिलेंडर सेटअप दिया गया है, जिसका माइलेज 26.90km/kg (ARAI-क्लेम्ड) है।

एक्सटीरियर डिजाइन: नई गोल्ड ग्रिल, अलॉय व्हील्स और 7 कलर ऑप्शंस

नई ब्रेजा के एक्सटीरियर डिजाइन को ज्यादा स्पॉटी और फ्रेश लुक दिया गया है। इसमें कई बड़े अपडेट्स किए गए हैं।

  • फ्रंट प्रोफाइल: कार के फ्रंट में गोल्ड फिनिशिंग वाली नई ग्रिल दी गई है। बम्पर को री-डिजाइन किया गया है, जिसमें ट्रायएंगल शेप में फॉग लैंप सराउंड, लोअर एयर डैम पर सिल्वर गार्निश और नई सिल्वर स्किड प्लेट मिलती है।
  • साइड और रियर प्रोफाइल: साइड में 16-इंच के नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कार के बॉक्सी सिलुएट, मोटी क्लैडिंग, सिल्वर रूफ रेल्स और फ्लोटिंग रूफ इफेक्ट वाले ब्लैक-आउट पिलर्स को बरकरार रखा गया है। रियर बम्पर पर बड़ी सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है।
  • डायमेंशन: कार की लंबाई 3995mm, चौड़ाई 1790mm, ऊंचाई 1685mm और व्हीलबेस 2500mm है।
  • कलर ऑप्शंस: SUV सात कलर में मिलेगी। इसमें पर्ल आर्क्टिक वाइट, सिजलिंग रेड, ब्लूइश ब्लैक, वाइवेशियस ऑरेंज (न्यू), मैग्मा ग्रे, लस्ट्रस बेज (न्यू) और स्प्लेंडिड सिल्वर। इसके रेड, बेज और वाइट शेड्स में ब्लैक रूफ के साथ डुअल-टोन का ऑप्शन भी है।

इंटीरियर: नई लेदरेट सीट्स, 10.1 इंच टचस्क्रीन और एम्बिएंट लाइटिंग

  • डैशबोर्ड और सीट्स: केबिन में ब्राउन इंसर्ट के साथ अपराइट डैशबोर्ड, नए ब्राउन कलर की लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री और नया क्लाइमेट कंट्रोल पैनल दिया गया है।
  • कम्फर्ट फीचर्स: फ्रंट में वेंटिलेटेड सीट्स, कूल-ग्लोवबॉक्स, स्टोरेज के साथ स्लाइडिंग आर्मरेस्ट और रियर पैसेंजर्स के लिए विंग्ड हेडरेस्ट मिलते हैं।
  • इन्फोटेनमेंट: कार में 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, एयर प्यूरीफायर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, हेड-अप डिस्प्ले, 6-स्पीकर आर्कमिस साउंड सिस्टम और सिंगल-पेन सनरूफ दिया गया है।

सेफ्टी फीचर्स: 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-1 ADAS

  • स्टैंडर्ड फीचर्स: कार में 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, 360-डिग्री कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिए गए हैं।
  • एडवांस फीचर्स: पहली बार इसमें फ्रंट पार्किंग सेंसर्स और लेवल-1 ADAS फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें ब्लाइंड स्पॉट वॉर्निंग, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और सेफ एग्जिट वॉर्निंग शामिल हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!