Maruti Records 34% Jump, Hyundai, Mahindra & Toyota See 11% Growth

Maruti Records 34% Jump, Hyundai, Mahindra & Toyota See 11% Growth


  • Hindi News
  • Tech auto
  • Car Sales May 2026: Maruti Records 34% Jump, Hyundai, Mahindra & Toyota See 11% Growth

नई दिल्ली5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ऑटो मोबाइल कंपनियों ने आज (1 जून) मंथली सेल्स रिपोर्ट्स जारी कर दी हैं। मई में मारुति सुजुकी ने कुल 2,42,688 लाख गाड़ियां बेचीं, जो मई-2025 में बेची गई 1,80,077 यूनिट्स के मुकाबले 34% ज्यादा है।

ये भारत में किसी भी कंपनी की ओर से एक महीने में सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचने का नया रिकॉर्ड है। कंपनी की ग्रोथ में भारतीय बाजार (घरेलू बिक्री) के साथ-साथ विदेशों में होने वाले एक्सपोर्ट का भी बड़ा हाथ रहा है।

वहीं, हुंडई ने मई में पूरे भारत में 9% ग्रोथ के साथ 47,837 और महिंद्रा ने 11% ग्रोथ के साथ 58,021 कारें ज्यादा बेचीं। आइए जानते हैं पिछले महीने देशबर में किस कंपनी की कितनी गाड़ियां बिकीं।

मारुति ने दो महीने में 4.82 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेचीं

मारुति सुजुकी की रिकॉर्ड सेल्स की बड़ी वजह की मुख्य वजह भारत में ब्रेजा, अर्टिगा और ग्रैंड विटारा जैसी SUV कारों की मांग में 44% का उछाल आना और विदेशों में होने वाले एक्सपोर्ट में भारी तेजी है। इसके अलावा बलेनो, स्विफ्ट और डिजायर जैसी छोटी कारों की भी डिमांड रही, जिससे कंपनी ने नए फाइनेंशियल ईयर के शुरुआती दो महीनों में ही 4.82 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेच दी हैं।

टोयोटा ने 33,128 गाड़ियां बेचीं, पिछले साल से 7% ज्यादा

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने मई 2026 में कुल 33,128 गाड़ियां बेची हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 7% ज्यादा है। इस महीने कंपनी की सबसे बड़ी कामयाबी यह रही कि भारत में उसकी हाइब्रिड (बिजली और पेट्रोल दोनों से चलने वाली) कारों की कुल बिक्री का आंकड़ा 3 लाख के पार पहुंच गया।

इसके अलावा, विदेश भेजे जाने वाले एक्सपोर्ट में भी 61% का उछाल आया है। शुरुआती 5 महीनों (जनवरी से मई) की बात करें तो टोयोटा ने कुल 1.70 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेचकर अपनी सेल्स में 17% की सालाना ग्रोथ दर्ज की है।

हुंडई मोटर की घरेलू बिक्री 9.1% बढ़ी, कुल सेल्स 61 हजार पार

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने मई 2026 में अपनी घरेलू बिक्री में साल-दर-साल (YoY) आधार पर 9.1 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है। कंपनी ने इस दौरान डोमेस्टिक मार्केट में 47,837 यूनिट्स बेचीं। इसके अलावा हुंडई ने इस महीने 13,300 यूनिट्स का एक्सपोर्ट भी किया।

कंपनी के दस्तावेज के मुताबिक, डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट दोनों बाजारों को मिलाकर हुंडई की कुल मंथली सेल्स 61,137 यूनिट्स रही, जो सालाना आधार पर 4.1 प्रतिशत की बढ़त को दर्शाती है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल ऑटो सेल्स में 20% की ग्रोथ

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने जानकारी दी है कि एक्सपोर्ट को मिलाकर मई 2026 में उसकी कुल ऑटो सेल्स 99,636 व्हीकल्स तक पहुंच गई है, जो 20% की सालाना ग्रोथ को दिखाती है।

कंपनी की घरेलू कॉमर्शियल व्हीकल सेल्स 24,079 यूनिट्स रही, जिसमें 19 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई। यूटिलिटी व्हीकल सेग्मेंट की बात करें तो कंपनी ने डोमेस्टिक मार्केट में 58,021 गाड़ियां बेचीं, जो 11% की बढ़ोतरी है। एक्सपोर्ट को मिलाकर वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा 59,573 व्हीकल्स का रहा।

महिंद्रा के ट्रैक्टर बिजनेस में 23% की मजबूत बढ़त

कृषि क्षेत्र (एग्रीकल्चरल सेग्मेंट) में महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट बिजनेस ने सालाना आधार पर 23 प्रतिशत की मजबूत ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने मई 2025 के 38,914 ट्रैक्टरों के मुकाबले मई 2026 में घरेलू बाजार में 47,845 ट्रैक्टर बेचे। इस दौरान कंपनी की कुल ट्रैक्टर बिक्री (डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट मिलाकर) 49,695 यूनिट्स रही, जिसमें से 1,850 ट्रैक्टरों का एक्सपोर्ट किया गया।

किआ ने 23.6% ज्यादा गाड़ियां बेची

किआ इंडिया ने मई 2026 में 27,586 गाड़ियां बेचकर भारत में अपनी शुरुआत से लेकर अब तक की सबसे बड़ी मंथली सेल्स का रिकॉर्ड बनाया है। पिछले साल के मुकाबले कंपनी की बिक्री में 23.6% की ग्रोथ हुई है।

कंपनी की इस रिकॉर्ड तोड़ कामयाबी में नई सेल्टोस और सोनेट का सबसे बड़ा हाथ रहा है, जिसमें सेल्टोस हर महीने 10,000 यूनिट्स से ज्यादा बिक रही है। इस साल के शुरुआती 5 महीनों (जनवरी से मई) में किया इंडिया कुल 1.39 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेच चुकी है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!