Mother threw newborn baby in garbage in surat city
गुजरात में सूरत के कतारगाम इलाके में कचरे के ढेर से 26 मई को नवजात का शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मां को अरेस्ट कर लिया है। महिला खुद पॉलीथीन में भरकर नवजात को कचरे के ढेर में फेंक गई थी। एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें महिला पॉ
.
कुत्ते सड़क पर ले आया था पॉलीथीन
बीती 25 मई की रात करीब एक बजे कतारगाम के अवधूतनगर सोसायटी के पास एक प्लास्टिक की थैली में नवजात शिशु मृत अवस्था में मिला था। स्ट्रीट डॉग्स पॉलीथीन को कचरे के ढेर से उठाकर सड़क पर ले आए थे। कुछ लोगों की इस पर नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
कतारगाम पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से जांच शुरू की। इस दौरान एक सीसीटीवी फुटेज में महिला नजर आई और पुलिस उस तक पहुंच गई।
स्ट्रीट डॉग्स पॉलिथीन मुंह में दबाकर लाते हुए।
कतारगाम पुलिस कि हिरासत में आरोपी महिला।
बड़ी उम्र में मां बनने से बदनामी का डर था: महिला
इस मामले में पुलिस ने शांतिनगर सोसायटी निवासी हेमलताबेन वीरेंद्रसिंह बारिया (43) को हिरासत में लिया। पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि उसके पहले से दो बड़े बच्चे हैं। इस उम्र में दोबारा गर्भवती होने पर उसे समाज में बदनामी का डर सताने लगा था।
महिला ने बताया कि घर में कोई मौजूद नहीं था, उसी दौरान उसने समय से पहले मृत बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद उसने नवजात को प्लास्टिक की थैली में रखकर कचरे के ढेर में फेंक दिया था, जिससे किसी को इसकी जानकारी न हो।
पुलिस के अनुसार महिला का बयानों और सबूते के आधार पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। चौकबाजार पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 94 और 91 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
———— ये खबर भी पढ़ें…
नानी ने जलते कचरे में फेंका था नवजात, गर्भपात कराने लड़की महाराष्ट्र से सूरत आई थी
गुजरात में सूरत के उधना इलाके में बुधवार को कचरे के जलते ढेर से जला हुआ नवजात मिला था। इस मामले में महाराष्ट्र में रहने वाली एक युवती को हिरासत में लिया गया है। युवती गर्भपात कराने सूरत आई थी। जांच में पता चला है कि उसकी नानी ने ही भ्रूण को जलते कचरे के ढेर में फेंक दिया था। पूरी खबर पढ़ें…

