हिमाचल डिप्टी CM ने नलवाड़ मेले में खोला खजाना:जलशक्ति विभाग को 1 करोड़-पंचायत को 10 लाख की घोषणा; बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली
हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को मंडी के जिलास्तरीय ख्योड़ नलवाड़ मेले का समापन किया। समापन समारोह से पहले बासा विश्राम गृह से बैंड-बाजे के साथ अंतिम शोभायात्रा निकाली गई। इसमें उपमुख्यमंत्री समेत कई खास लोग शामिल हुए। सभी ने पारंपरिक रंग-बिरंगी पगड़ियां पहनीं और मेला स्थल तक पहुंचे। बासा पंचायत की प्रधान…

