महाकाल की नगरी में विदेशी जोड़ों का वैदिक विवाह:इटली, स्पेन और इंग्लैंड के 3 कपल ने सात फेरे लिए, उज्जैन में बारात भी निकली
दुनिया के अलग-अलग देशों से भारत आने वाले विदेशी अब योग और ध्यान के साथ भारतीय जीवन पद्धति और संस्कारों को भी अपना रहे हैं। शनिवार शाम उज्जैन के निनोरा में इसका अनोखा उदाहरण देखने को मिला। यहां इटली, स्पेन और इंग्लैंड से आए तीन विदेशी जोड़ों ने हिंदू वैदिक परंपरा के अनुसार विवाह किया।…

