हिमाचल सरकार को 3600 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व:करसोग मेले में पहुंचे मंत्री राजेश धर्माणी, बोले- क्षेत्र के विकास पर रहेगा जोर
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग में सात दिवसीय जिला स्तरीय नलवाड़ मेला शनिवार को संपन्न हो गया। प्रदेश सरकार के टीसीपी, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर ममलेश्वर महादेव मंदिर से मेला मैदान तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।…

