खर्चीली शादियों से बचने के लिए 5 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया
भास्कर न्यूज | सिनोधा साहू समाज द्वारा भक्त शिरोमणि माता कर्मा की 1010वीं जयंती के अवसर पर तहसील सुहेला परिक्षेत्र के मटिया गांव में प्रथम सामाजिक समारोह का आयोजन किया गया। यहां 5 जोड़ों का सामूहिक विवाह भी करवाया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भाटापारा विधायक इंद्र साव भी शामिल हुए।…

