RPSC RAS Result Released | Ajmers Hariyansh Secures 17th Rank
17वीं रैंक हासिल करने वाले किशनगढ़ के हरियश राजपुरोहित के घर जश्न का माहौल।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS परीक्षा-2024 के इंटरव्यू समाप्त होने के शनिवार (18 अप्रैल) को रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की है।
.
अजमेर जिले के किशनगढ़ के पास गांव उजोली के रहने वाले हरियश राजपुरोहित ने 17वीं रैंक हासिल की है। वे वर्तमान में कॉपरेटिव सेवा में है। हरियश राजपुरोहित एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता रामभरोस सिंह राजपुरोहित प्रतिष्ठित मार्बल व्यवसायी हैं।
भीनाय तहसील में रहने वाले शिवचरण जाट पुत्र रामधन ने RAS 2024 में 557 वी रैंक हासिल की है।
किसान के टीचर बेटे शिवचरण की 557 वीं रैंक
अजमेर जिले के भीनाय तहसील में रहने वाले शिवचरण जाट पुत्र रामधन ने RAS 2024 में 557 वी रैंक हासिल की है। शिवचरण जाट 4 साल से गांव प्रतापपुरा में सरकारी टीचर है। शिवचरण के पिता एक किसान है।
शिवचरण ने बताया कि वह पहले से ही 11 राजकीय सेवा में चयनित हो चुके हैं। उन्होंने वर्तमान में रद्द हुई SI भर्ती परीक्षा भी दी थी। जिसमें उन्होंने 476 रैंक हासिल की थी।
अजमेर के स्यार गांव (सरवाड़ तहसील) के रहने वाले भूपेंद्र सिंह राठौर ने 342 रैंक हासिल की है।
गांव के दबंगों ने केस किया, फिर भी लगातार तैयारी कर 342 रैंक हासिल की
अजमेर के स्यार गांव (सरवाड़ तहसील) के रहने वाले भूपेंद्र सिंह राठौर ने 342 रैंक हासिल की है। इससे पहले 2023 में 705वीं रैंक थी। पिता ऑर्गेनिक खेती करते हैं। मां हाउस वाइफ है। छोटा भाई बैंक में है। बड़ी बहन इन्फोसिस में है। उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान गांव के दबंगों, राजनीतिक व्यक्तियों ने जमीन पर कब्जा किया। तीन मुकदमे दर्ज करवाए। हाफ मर्डर, चोरी के केस लगे, लेकिन इसके बावजूद भी तैयारी जारी रखी।
नवनीत शर्मा ने तीसरी रैंक हासिल की है। भीलवाड़ा के गुलाबपुरा के रहने वाले हैं। अभी वे अजमेर में तहसीलदार की ट्रेनिंग ले रहे हैं।
अजमेर में तहसीलदार की ट्रेनिंग ले रहे नवनीत की तीसरी रैंक
नवनीत शर्मा ने तीसरी रैंक हासिल की है। भीलवाड़ा के गुलाबपुरा के रहने वाले हैं। अभी वे अजमेर में तहसीलदार की ट्रेनिंग ले रहे हैं। उनके पिता मुकेश शर्मा खामोर में ग्रेड थर्ड टीचर हैं। नवनीत के मेंस में 282.50 और इंटरव्यू में 60 मार्क्स आए हैं। टोटल 342.50 मार्क्स हासिल किए हैं।
चूरू के रहने वाले अभिनव सैनी ने 89वीं रैंक हासिल की है। अभिनव वर्तमान में अजमेर में तहसीलदार की ट्रेनिंग ले रहे है।
अभिनव सैनी ने की 89वीं रैंक हासिल
चूरू के रहने वाले अभिनव सैनी ने 89वीं रैंक हासिल की है। अभिनव वर्तमान में अजमेर में तहसीलदार की ट्रेनिंग ले रहे है। उन्होंने बताया कि उनके पिता रामकृष्ण सैनी प्राइवेट जॉब करते हैं। RAS 2023 में उन्हें 120वीं रैंक हासिल हुई थी। यह उनका सेकंड अटेम्प्ट है।
सज्जनगढ की आकांक्षा पटेल को आल राजस्थान मे 689 रैंक व टीएसपी वर्ग मे 24वी रैंक हासिल हुई है।
689 रेंक हासिल करने वाली आकांक्षा अजमेर में तहसीलदार की ले रही ट्रेनिंग
सज्जनगढ की आकांक्षा पटेल को आल राजस्थान मे 689 रैंक व टीएसपी वर्ग मे 24वी रैंक हासिल हुई है। आकांक्षा पटेल ने आरएएस परीक्षा मे लगातार दूसरी बार सफलता प्राप्त की है।
आकांक्षा पटेल ने आरएएस 2023 में प्रथम प्रयास मे सफलता प्राप्त कर राजस्थान तहसीलदार सेवा मे चयनित होकर राजस्व मंडल अजमेर मे नायब तहसीलदार(प्रशिक्षु) के पद पर कार्यग्रहण कर वर्तमान में अजमेर स्थित राजस्व अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान मे प्रशिक्षु नायब तहसीलदार के रूप मे प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।
प्रदेश को 1096 नए प्रशासनिक अधिकारी मिलेंगे
वैकेंसी निकालने से लेकर फाइनल रिजल्ट तक के सफर में इस बार महज 1 साल 7 महीने और 17 दिन का ही समय लगा। जल्द ही प्रदेश को 1096 नए प्रशासनिक अधिकारी मिलेंगे। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 अफसर होंगे।
17 अप्रैल (कल) ही इंटरव्यू समाप्त हुए थे। इसके बाद रिजल्ट जारी करने की उम्मीद थी, लेकिन रिजल्ट जारी नहीं किया गया। अब आरएएस-2026 की नई वैकेंसी का भी इंतजार है।
…………
पढें ये खबर भी….
RAS-2024 का रिजल्ट जारी, बाड़मेर के दिनेश ने किया टॉप:हेड कॉन्स्टेबल के बेटे की दूसरी रैंक, RPSC ने 10 कैंडिडेट का रिजल्ट रोका
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS परीक्षा-2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने टॉप किया है वहीं, जैसलमेर के वीरेंद्र चारण की दूसरी रैंक है। हेड कॉन्स्टेबल के बेटे वीरेंद्र वर्तमान में तहसीलदार हैं। आयोग ने शनिवार सुबह कुल 2391 कैंडिडेट्स की मेरिट लिस्ट जारी की है। इस परीक्षा के लिए 17 अप्रैल को इंटरव्यू खत्म हुए थे। पूरी खबर पढें

