shoot space digital privale ltd investment scam in gift city

shoot space digital privale ltd investment scam in gift city


कंपनी के खिलाफ 20-25 व्यापारियों ने शिकायत दर्ज करवाई।

गुजरात के आर्थिक हब गिफ्ट सिटी में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला सामने आया है। यहां कार्यरत शूट स्पेस डिजिटल प्र.लि. कंपनी पर टेराबाइट डेटा स्पेस में निवेश कर ऊंचे रिटर्न का लालच देकर करोड़ों रुपए ठगने के आरोप लगे हैं।

.

कंपनी के ऑफिस न्याय मांगने के लिए निवेशक पहुंचे, जिससे गिफ्ट सिटी में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही डभोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाला। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत दर्ज कर कंपनी संचालकों की तलाश में जुटी है।

प्रारंभिक अनुमान है कि लगभग 33,000 से ज्यादा ग्राहक स्कीम में फंसे हैं और घोटाले की राशि ~400 करोड़ से ज्यादा है। कुछ निवेशकों ने ~5 लाख से ~3 करोड़ तक गंवाने की शिकायत की है।

बड़े कार्यक्रमों से कॉर्पोरेट ग्रुप की छवि बनाई निवेशकों का आरोप है कि कंपनी ने प्रोफेशनल कॉर्पोरेट ग्रुप की छवि बनाने के लिए बड़े पैमाने पर भूमिपूजन जैसे सार्वजनिक कार्यक्रम किए। गिफ्ट सिटी में आलीशान ऑफिस होने से लोगों को सुरक्षित निवेश लगा।

पिछले 2 महीने से रिटर्न आना बंद हुआ और कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों ने संपर्क तोड़ लिया, जिससे निवेशकों पर आसमान टूट पड़ा है। कंपनी के ऑफिस पर कोई जिम्मेदार नहीं होने से निवेशकों में भारी आक्रोश फैला है।

गिफ्ट सिटी में पुलिस बल तैनात

गिफ्ट सिटी में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। इस बारे में डभोड़ा पुलिस थाना पीआई अनिल चौहान ने कहा कि निवेशकों को रिटर्न नहीं मिलने का आरोप है। उनकी अर्जी के आधार पर जांच शुरू की गई है।

निवेशकों ने 5 लाख से 3 करोड़ रुपए तक की रकम गंवाने की शिकायतें की हैं। जांच के अंत में कंपनी की आपराधिक गतिविधियां सामने आएंगी तो सभी दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

टेराबाइट डेटा स्पेस खरीदकर निवेश करने का लालच दिया जानकारी मिली है कि कंपनी ने निवेशकों को आकर्षक योजना दिखाई कि अगर वे टेराबाइट डेटा स्पेस खरीदने में निवेश करेंगे, तो इसके बदले उन्हें हर महीने लगभग 5 प्रतिशत का अच्छा रिटर्न दिया जाएगा। शुरुआती चरण में कंपनी ने समय पर रिटर्न देकर निवेशकों का विश्वास जीता था।

——————– गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

सूरत की SBI बैंक में डकैती करने वाले 2 अरेस्ट:13 मिनट में लूट लिए थे 52 लाख रुपए, पांच की तलाश जारी

सूरत के SBI बैंक में दिनदहाड़े हुई 52 लाख रुपए की नकद लूट के मामले में क्राइम ब्रांच ने यूपी के गोंडा से दो आरोपियों को अरेस्ट किया है। वहीं, अन्य 5 आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शुभम कुमार और विकास सिंह के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!