प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी आएंगे झालावाड़:10 मई को 'ग्राम रथ अभियान' में होंगे शामिल

प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी आएंगे झालावाड़:10 मई को 'ग्राम रथ अभियान' में होंगे शामिल




झालावाड़ जिले के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी 10 मई को झालावाड़ दौरे पर रहेंगे। जिला कलेक्टर ने बताया कि मंत्री देवासी जिले में आयोजित ‘ग्राम रथ अभियान’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रभारी मंत्री प्रातः 9 बजे बारां से प्रस्थान करेंगे और सुबह 10 बजे झालावाड़ पहुंचेंगे। इससे पहले, श्रीयादें माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टॉक आज दोपहर 3 बजे झालावाड़ सर्किट हाउस पहुंचे। यहां प्रजापति समाज की ओर से उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। अध्यक्ष प्रहलाद राय टॉक दो दिवसीय झालावाड़ दौरे पर हैं। सर्किट हाउस से वे उपखंड अधिकारी के साथ खारपा में ‘ग्राम विकास रथ’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। उनके स्वागत में प्रजापति समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष दिलीप प्रजापति, कोषाध्यक्ष प्रहलाद प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, रघुराज पोटर, सुनील प्रजापति, यीशु प्रजापति, ललित प्रजापति, पवन प्रजापति और कालू प्रजापति सहित कई सदस्य मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!