SOG Arrests ISIS Ideology Promoter In Bhuj of Gujarat

SOG Arrests ISIS Ideology Promoter In Bhuj of Gujarat



पुलिस हिरासत में लोदाई गांव में रहने वाला फकीरममद ईसा गगदा।

गुजरात के कच्छ जिले में सोशल मीडिया के जरिए राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल एक शख्स को अरेस्ट किया गया है। आरोपी कच्छ जिले के लोदाई गांव का रहने वाला है। आरोप है कि वह सोशल मीडिया पर आतंकी संगठन ISIS की विचारधारा से जुड़े कंटेंट का प्रचार-प्रसार क

.

पश्चिम कच्छ के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) को सूचना मिली थी कि लोदाई गांव में रहने वाला फकीरमामद ईसा गगडा नाम का एक व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर कर रहा था।

4 सालों से शेयर कर रहा था कंटेंट

इन पोस्टों में वह इस्लामी युद्ध, खिलाफत और जिहाद के लिए जमावड़े से संबंधित बातें फैलाकर आतंकवादी संगठन आईएसआईएस की विचारधारा को बढ़ावा दे रहा था। इतना ही नहीं, वह पिछले चार वर्षों से लगातार ऐसी सामग्री पोस्ट कर रहा था, जो देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा थी।

पश्चिम कच्छ एसओजी ने आरोपी के खिलाफ पद्धर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को फैलाने और उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इस बात का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है कि यह व्यक्ति किन लोगों के संपर्क में था और क्या उसके पीछे कोई और नेटवर्क काम कर रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!