SSB हवलदार ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारी:कांकेर के कुहचे कैंप में तैनात था UP का जवान; खुदकुशी का कारण अज्ञात
कांकेर के अंतागढ़ क्षेत्र के कुहचे स्थित SSB (सशस्त्र सीमा बल) कैंप में सोमवार को हवलदार ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आनंद प्रकाश तिवारी के रूप में हुई है। गोली चलने की आवाज सुनकर कैंप में मौजूद अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे, जहां हवलदार मृत मिला। आनंद प्रकाश तिवारी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह कुहचे स्थित SSB कैंप में ड्यूटी पर तैनात था। उसने अज्ञात कारणों से खुद को गोली मार ली। आत्महत्या के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस कैंप में मौजूद जवानों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत घटनास्थल की जांच और जरूरी सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर भेजा गया है। पुलिस और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हवलदार के आत्महत्या करने की पूरी वजह सामने आ सकेगी।
Source link

