Trinamool Congress protest EVM strongroom in Kolkata, mamata banerjee, TMC West Bengal Chief Electoral Office, Election updates

Trinamool Congress protest EVM strongroom in Kolkata, mamata banerjee, TMC West Bengal Chief Electoral Office, Election updates


  • Hindi News
  • National
  • Trinamool Congress Protest EVM Strongroom In Kolkata, Mamata Banerjee, TMC West Bengal Chief Electoral Office, Election Updates

कोलकाता3 मिनट पहलेलेखक: सृष्टि मिश्रा और सुनील मौर्य

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार देर रात 1 बजे कहा,’अगर EVM लूटने की कोशिश हुई और मतगणना में हेरफेर की कोशिश हुई तो हम जान की बाजी लगा देंगे।’ वे शेखावत मेमोरियल स्कूल स्थित स्ट्रॉन्ग रूम 4 घंटे से ज्यादा वक्त रहीं।

उधर, चुनाव आयोग ने कहा, ‘राज्य चुनाव आयोग ने कहा, ‘पोस्टल बैलेट की छंटाई हो रही थी, पार्टियों को बुलाया, लेकिन कोई नहीं आया। बाद में CCTV को लेकर चिंता जताई। अब सब कुछ ठीक है।’

इससे पहले TMC के नेताओं ने गुरुवार शाम से कोलकाता में खुदीराम अनुशीलन केंद्र पर स्ट्रॉन्ग रूम EVM स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरना शुरू कर दिया था। कुछ घंटे बाद भाजपा के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। शेखावत मेमोरियल स्कूल स्थित स्ट्रांग रूम भवानीपुर सीट में आता है। ममता यहीं से चुनाव लड़ रही हैं।

फोटोज में देखिए TMC-BJP धरना-प्रर्दशन

बुधवार शाम 7 बजे धरना शुरू

टीएमसी उम्मीदवार कुणाल घोष (बाएं से दूसरे) और शशि पांजा(बीच में) और टीएमसी कार्यकर्ताओं ने खुदीराम अनुशीलन केंद्र स्थित स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरने पर बैठे।

शाम 8 बजे चुनाव आयोग के अफसरों ने समझाया

कुणाल घोष और शशि पांजा को चुनाव आयोग के अफसरों ने समझाया, लेकिन वह नहीं माने करीब 9 बजे तक धरने पर बैठे रहे।

9 बजे सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई

कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र स्थित स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। बाहर टीएमसी के कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे।

9:30 बजे टीएमसी कार्यकर्ता ने घुसने की कोशिश की

टीएमसी कार्यकर्ता के बाद भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंच गए। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला और लोगों को रोका।

खुदीराम अनुशीलन केंद्र स्थित स्ट्रॉन्ग रूम की 24 घंटे निगरानी हो रही है। इसकी रिकॉर्डिंग भी की जा रही है।

देखिए वह VIDEO जिसके बाद हंगामा हुआ…

TMC ने X पर वीडियो पोस्ट कर लिखा- CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर खुलेआम चुनाव में धांधली कर रहे हैं।

बंगाल चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोलकाता पुलिस के लाठीचार्ज में घायल BJP कार्यकर्ता बोला- ये सब ममता का नाटक

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

EVM से छेड़खानी का पूरा विवाद समझें भास्कर रिपोर्टर सुनील मौर्य और सृष्टि मिश्रा से

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा प्रवक्ता बोले- खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे, ममता हार के डर से बौखलाईं

भाजपा के प्रवक्ता नवीन मिश्रा ने आरोप लगाया कि TMC की जिस गाड़ी को कलकत्ता पुलिस ने स्ट्रॉन्ग रूम के बैकसाइड पर पार्क करवाया था, उसमें निश्चित तौर पर EVM रही होंगी, जिन्हें बदलने के लिए यह पूरी साजिश रची गई है।

ममता बनर्जी को समझ आ गया है कि वे चुनाव हार रही हैं। खिसयानी बिल्ली खंबा नोंचे। ममता ने आज दोपहर ही अपनी गुंडावाहिनी को एक्टिव रहने का मैसेज दिया था। वे पूरे बंगाल में स्ट्रॉन्ग रूम में हंगामा करवाना चाहती हैं, ताकि बंगाल और उसकी संस्कृति बदनाम हो। लेकिन जनता ने अपना फैसला कर दिया है।

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चुनाव आयोग बोला- पोस्टल बैलेट छंट रहे थे, पार्टियों को बुलाया, लोग आए नहीं

पश्चिम बंगाल के CEO मनोज कुमार अग्रवाल ने स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर चल रहे विवाद पर कहा, “पोस्टल बैलेट की छंटाई शाम 4 बजे की गई थी; पार्टियों ने आमंत्रण को नजरअंदाज कर दिया, और बाद में CCTV को लेकर चिंता जताई। अब सब कुछ ठीक है।”

DEO स्मिता पांडे ने बताया- आज जो हुआ वह हमारी कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें पोस्टल बैलेट्स को अलग-अलग किया जाता है। अलग-अलग जिलों में, जो पोलिंग कर्मचारी ड्यूटी पर होते हैं, वे भी वोट डालते हैं और वे पोस्टल बैलेट्स के जरिए ऐसा करते हैं।

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ममता का आरोप- EVM लूटने की कोशिश हुई, हम ऐसा नहीं होने देंगे

ममता ने मीडिया के सवाल पर बताया कि जब उनके पास EVM से छेड़छाड़ करने वाला वीडियो पहुंचा, तभी वे यहां आईं। EVM लूटने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। यह हमारा फर्ज है कि हम यह सुनिश्चित करें कि नागरिकों के वोटों को ठीक से सुरक्षित रखा जाए और कुछ जानकारी मिलने के आधार पर, हम यहां आए हैं।”

ममता बोलीं- “जब से चुनाव की घोषणा हुई है, वे कह रहे हैं कि वे चुनाव आयोग के अधीन हैं। और कोई ‘सुपर पावर’ काम कर रही है और उन पर दबाव डाल रही है। और हर दिन वे वीडियो कॉल, मीटिंग या वॉट्सऐप के जरिए संपर्क कर रहे हैं… वहां सिर्फ ऑब्ज़र्वर मौजूद हैं; इस मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है…”

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ममता बोलीं- केंद्रीय सुरक्षा बलों ने मुझे अंदर जाने से रोका

ममता ने बाहर आने के बाद कार्यकर्ताओं और मीडिया को बताया- “मैं यहां इसलिए आई हूं, क्योंकि यहां EVMs के लिए एक स्ट्रॉन्ग रूम है। हमें कई जगहों पर गड़बड़ियां मिलीं, इसलिए जब मैंने TV पर यह देखा, तो मुझे लगा कि मुझे यहां आकर देखना चाहिए। मैं आई, लेकिन केंद्रीय बलों ने मुझे रोक दिया। मैंने उनसे कहा कि मुझे अंदर जाने का अधिकार है; चुनाव नियमों के अनुसार, उम्मीदवारों को सील किए गए कमरे के बाहर तक जाने की अनुमति होती है। इसके बाद मुझे अंदर जाने दिया गया… अगर कोई गड़बड़ी हुई है, तो हम इसके खिलाफ लड़ेंगे।”

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर हंगामा, BJP कार्यकर्ता से मारपीट; 2 वीडियो

पहला वीडियो: EVM स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर BJP कार्यकर्ता वहां तैनात सुरक्षा बलों से बहस करते दिख रहे हैं। वे पूछ रहे हैं कि यहां TMC का कैंपेन व्हीकल क्यों आया है।

दूसरा वीडियो: इस वीडियो में सुरक्षाबल भाजपा के एक कार्यकर्ता को खदेड़ रहे हैं। यह कहा जा रहा है कि स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर केवल मीडिया और अधिकृत एजेंट को ही जाने की परमिशन है।

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आईपैक डायरेक्टर को जमानत, शाम को आदेश-इन्हें छोड़ा न जाए

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में आईपैक के निदेशक विनेश चंदेल को गुरुवार को जमानत दे दी। मगर शाम 6.30 बजे तिहाड़ जेल को कोर्ट से ई-मेल आया कि विनेश का रिलीज ऑर्डर गलती से चला गया था, इन्हें रिलीज न करें। जिस वक्त ये आदेश आया, तब उन्हें छोड़ने की प्रक्रिया अंतिम चरण में थी। इसके बाद तिहाड़ ने कोर्ट को सूचित कर दिया कि चंदेल को रिलीज नहीं किया है। आईपैक ही बंगाल में टीएमसी के चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाले थी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!