अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार चौकीदार की मौत:चांदपुर में ड्यूटी से घर लौट रहे थे, गाड़ी की नंबर प्लेट बरामद
बिजनौर के चांदपुर में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में साइकिल सवार 45 वर्षीय जागेश कुमार की मौत हो गई। हादसा चांदपुर-धनौरा मार्ग पर अलावलपुर के पास हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। गांव सूंदरा निवासी जागेश कुमार चांदपुर में एक व्यापारी के यहां चौकीदार का काम करते थे। वह रातभर ड्यूटी करने के बाद शुक्रवार सुबह साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। अलावलपुर के पास सड़क पार करने के लिए खड़े थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जागेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस को घटनास्थल से वाहन की एक नंबर प्लेट मिली है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… बेटे की तहरीर पर जांच शुरू
मृतक के बेटे शिवकुमार ने थाने में बताया कि उनके पिता ड्यूटी से घर लौट रहे थे और सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। बबनपुरा चौकी इंचार्ज बब्लू सिंह ने बताया कि मृतक जागेश कुमार सूंदरा गांव के निवासी थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नंबर प्लेट के आधार पर अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
Source link

