आकाशीय बिजली से इकलौते बेटे की मौत:खेत में आम बीनते समय हादसा, अनूपपुर में 9वीं में लिया था एडमिशन

आकाशीय बिजली से इकलौते बेटे की मौत:खेत में आम बीनते समय हादसा, अनूपपुर में 9वीं में लिया था एडमिशन




अनूपपुर जिले के बिजौडी गांव में शुक्रवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से 14 साल के ऋषभ कुमार यादव की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब ऋषभ गांव के कुछ अन्य बच्चों के साथ घर से करीब एक किलोमीटर दूर सरईहा नाला के पास बने अपने खेत में आम बीनने गया था। शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला, आसमान में घने काले बादल छा गए, तेज हवा और रिमझिम बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। इसी बीच कड़की बिजली की सीधी चपेट में आने से ऋषभ वहीं जमीन पर गिर पड़ा। गाज कड़कने की भयानक आवाज से डरे-सहमे बाकी बच्चे कुछ देर के लिए आसपास छिप गए थे। जब मौसम थोड़ा शांत हुआ और बच्चों ने ऋषभ को आवाज दी, तो कोई जवाब नहीं मिला। तलाश करने पर ऋषभ एक पेड़ के पास बेसुध हालत में मिला। घबराए बच्चे तुरंत पास में ही खंभा गाड़ रहे बिजली कंपनी के लाइनमैनों और कर्मचारियों के पास दौड़े और मदद मांगी। कर्मचारियों ने जब मौके पर जाकर देखा तो ऋषभ की सांसें थम चुकी थीं और बिजली के झटके से उसके सिर के बाल झुलस गए थे। इसके बाद पास ही मवेशी चरा रहे चरवाहों के जरिए परिजनों को इस हादसे की खबर दी गई। 9वीं क्लास का छात्र था ऋषभ मामले की जांच कर रहे एएसआई महिपाल प्रजापति ने बताया कि ऋषभ होनहार बच्चा था, जिसने इसी साल 8वीं क्लास पास की थी और हायर सेकेंडरी स्कूल पसला में 9वीं क्लास में एडमिशन लिया था। उसके पिता राम नरेश यादव शहडोल के एक प्राइवेट होटल में काम करते हैं और परिवार में ऋषभ के अलावा उसकी एक बहन है। इकलौते बेटे की मौत से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार सुबह होगा पोस्टमार्टम घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर शाम करीब 7 बजे उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। रात हो जाने के कारण शव को मर्चुरी में रखवाया गया है, जिसका पोस्टमार्टम शनिवार सुबह किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!