आज से चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट:अजमेर में दीवारों पर पानी का छिड़काव, कोटा में पुलिसवालों को छाते दिए, बाड़मेर सबसे गर्म

आज से चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट:अजमेर में दीवारों पर पानी का छिड़काव, कोटा में पुलिसवालों को छाते दिए, बाड़मेर सबसे गर्म




राजस्थान में आंधी-बारिश के बीच गर्मी भी जारी है। शुक्रवार को बाड़मेर, बीकानेर में शुक्रवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकांश शहरों में तापमान 40 डिग्री सेलिसयस या उससे ऊपर दर्ज हुआ। दोपहर बाद जयपुर, नागौर और अजमेर के आसपास के एरिया में मौसम में बदलाव हुआ। कुछ एरिया में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन दोपहर बाद आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आज 16 जिलों में अलर्ट है। राजस्थान के मौसम की तस्वीर… यहां सबसे ज्यादा गर्मी रही तेज गर्मी के बाद आंधी पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में रही, जहां का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर में दिनभर धूप रही, लेकिन शाम होने के बाद सीमावर्ती एरिया में यहां भी हल्के बादल छाए और कुछ स्थानों पर धूलभरी हवा चली। बाड़मेर के अलावा बीकानेर में भी तेज गर्मी रही, यहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अब आगे क्या… राजस्थान के बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम जयपुर में शाम को छाए बादल जयपुर में शुक्रवार दिनभर तेज धूप रही और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि दिनभर जयपुर में आसमान में हल्के बादल भी रहे और हल्की उमस रही। इससे पहले गुरुवार रात से शुक्रवार तड़के तक जयपुर में आंधी-बारिश का दौर चला। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई और गर्मी से रात में लोगों को राहत मिली। जोधपुर में सामान्य से ज्यादा रहा तापमान जोधपुर में शुक्रवार को गर्मी के तेवर लगातार बरकरार है। दिनभर तेज धूप और उमस के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा। अजमेर में गर्म हवा ने परेशान किया अजमेर में भीषण गर्मी का दौर जारी। शुक्रवार को दिन का तापमान 41.1 डिग्री पहुंचा। तेज धूप और गर्म हवा के चलते आमजन को होना पड़ा परेशान। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री दर्ज किया गया। अलवर में बादल छाए अलवर में दिनभर तेज गर्मी रही। बीच-बीच में हल्के बादल छाते रहे। साथ ही हवा भी चली। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री है। हालांकि पिछले दिनों की तुलना में शुक्रवार को गर्मी से राहत रही। कोटा में बढ़ा तापमान कोटा में गर्मी का असर लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि शुक्रवार को यह बढ़कर 42.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यानी तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों को परेशान किया, हालांकि गुरुवार रात हुई बारिश से सुबह और शाम के समय हल्की राहत महसूस की गई। दो दिन बाद फिर बढ़ा उदयपुर का तापमान उदयपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.1 और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहा। इससे पहले पिछले दो दिन से उदयपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री था। शुक्रवार सुबह दस बजे से उदयपुर में गर्मी का असर दिखने लगा। 12 बजे बाद चिलचिलाती धूप परेशान किया। शाम को कुछ राहत मिलने के बाद लोग घूमने के लिए निकले। सीकर में तेज गर्मी रही सीकर में शुक्रवार को पूरे दिन तेज धूप रही। तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। पैदल चलने वालों के साथ बाइक सवार लोग भी परेशान दिखे। जो सिर पर तौलिया और स्कार्फ लगाए नजर आए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!