ऊना में ग्राहक के बैग से डेढ़ लाख कैश उड़ाया:शोरूम में ज्वेलरी खरीदने आया था परिवार; CCTV में 2 महिलाएं कैद
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब चौक स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में चोरी की घटना सामने आई है। यहां शादी की खरीदारी करने आए एक व्यक्ति के बैग से 2 महिलाओं ने डेढ़ लाख रुपए नकद चुरा लिए। यह पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। कुठेड़ा खैरला निवासी मंगल सिंह अपनी छोटी बहन की शादी के लिए गहने खरीदने अपनी पत्नी और बेटे के साथ अंब चौक में शोरूम पहुंचे थे। उनके बैग में डेढ़ लाख रुपए नकद रखे थे, जो उन्होंने मजदूरी करके जुटाए थे। 2 अज्ञात महिलाएं एक बच्ची के साथ शोरूम में दाखिल हुईं परिवार जब गहने देखने में व्यस्त था, तभी 2 अज्ञात महिलाएं एक बच्ची के साथ शोरूम में दाखिल हुईं। उन्होंने सोफे पर रखे मंगल सिंह के बैग की जिप खोली और उसमें से नकदी निकालकर तुरंत मौके से फरार हो गईं। घर जाकर बैग चेक करने पर चला वारदात का पा चोरी का पता पीड़ित परिवार को शाम को घर जाकर बैग चेक करने पर चला। नकदी गायब मिलने के बाद वे तुरंत शोरूम पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें महिलाओं की यह हरकत कैद हो गई थी। इसके बाद अंब थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में ली डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस संदिग्ध महिलाओं की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास कर रही है।
Source link

