कांग्रेस, टीएमसी-सपा ने स्पीकर की चाय पार्टी छोड़ी:INDIA ब्लॉक से सिर्फ कनिमोझी पहुंचीं, खड़गे-सोनिया राज्यसभा सभापति की चाय पार्टी में शामिल हुए

कांग्रेस, टीएमसी-सपा ने स्पीकर की चाय पार्टी छोड़ी:INDIA ब्लॉक से सिर्फ कनिमोझी पहुंचीं, खड़गे-सोनिया राज्यसभा सभापति की चाय पार्टी में शामिल हुए




नई दिल्ली में गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद चाय पार्टी हुई। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला की ओर से आयोजित पार्टी में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के सांसद शामिल नहीं हुए। कांग्रेस नेता ने बताया कि कांग्रेस, सपा, टीएमसी और INDIA ब्लॉक के कई अन्य दलों के नेता कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। हालांकि, DMK नेता कनिमोझी लोकसभा स्पीकर की पारंपरिक चाय पार्टी में शामिल हुईं। वहीं, राज्यसभा में विपक्षी नेताओं ने सभापति सीपी राधाकृष्णन की ओर से आयोजित चाय पार्टी में हिस्सा लिया। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल थीं। लोकसभा स्पीकर के कक्ष में कार्यक्रम सूत्रों के मुताबिक, PM मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई अन्य वरिष्ठ नेता और मंत्री लोकसभा स्पीकर के कक्ष में हुई चाय पार्टी में मौजूद थे। पारंपरिक रूप से लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा सभापति संसद सत्र समाप्त होने पर अपने-अपने कक्ष में दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद चाय पार्टी आयोजित करते हैं। ———————————— ये खबर भी पढ़ें: संसद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:आखिरी दिन लोकसभा 1 मिनट, राज्यसभा 1 घंटे चली; मोदी-शाह और राहुल सदन में मौजूद रहे संसद का मानसून सत्र गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। आखिरी दिन लोकसभा की कार्यवाही सिर्फ 1 मिनट चली, जबकि राज्यसभा करीब 1 घंटे चली। लोकसभा में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पूरी कैबिनेट और विपक्ष के नेता राहुल गांधी मौजूद रहे। स्पीकर ओम बिड़ला ने वंदे मातरम गान के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!