कटिहार में पिकअप ने डेढ़ साल की बच्ची को कुचला:घर के बाहर खेल रही थी, हादसे के बाद ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार
कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदामा रेखा वार्ड संख्या-11 में एक सड़क हादसे में डेढ़ साल की बच्ची श्रेया कुमारी की मौत हो गई। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक पिकअप वाहन ने उसे कुचल दिया। परिजनों के अनुसार, श्रेया अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव का एक पिकअप वाहन चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाता हुआ वहां से गुजरा। बच्ची वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर ड्रावइर फरार हो गया
घटना के बाद ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद चालक ने वाहन रोका। परिजन और स्थानीय लोग घायल बच्ची को तुरंत सदर अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता नवीन कुमार सिंह ने मुफस्सिल थाना में आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि श्रेया उनकी इकलौती संतान थी, जिससे पूरा परिवार सदमे में है। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही
सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Source link

