Ayodhya Baby Drowns in Bucket
सुरेंद्र प्रताप सिंह | तारुन (अयोध्या)5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अयोध्या में खेलते वक्त पानी से भरी बाल्टी में गिरकर मासूम बच्ची की मौत हो गई। कुछ देर बाद परिजनों की नजर बच्ची पर पड़ी तो वह अचेत अवस्था में मिली। परिनज आनन-फानन में उसको लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
बच्ची की मौत की जानकारी होते ही उसके मां-बाप दहाड़ मारकर रोने लगे। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। यह पूरा मामला हैदरगंज थाना क्षेत्र का है।
थाना क्षेत्र के बैती कला गांव निवासी बुद्धि सागर की डेढ़ वर्षीय बेटी आनवी गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे घर के अंदर खेल रही थी। इसी दौरान वह पास में रखी पानी से भरी बाल्टी के करीब पहुंच गई। खेलते-खेलते अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह मुंह के बल बाल्टी में जा गिरी।
डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित किया
कुछ देर बाद परिजनों की नजर बच्ची पर पड़ी तो वह अचेत अवस्था में मिली। आनन-फानन में परिजन उसे सीएचसी हैदरगंज (रमवा कला) लेकर पहुंचे। वहां मौजूद फार्मासिस्ट विनय कुमार सिंह और चिकित्सक डॉ. अब्दुल कादिर ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टर बोले- अस्पताल पहुंचने से पहले ही गंभीर थी
डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की हालत अस्पताल पहुंचने से पहले ही गंभीर हो चुकी थी। मासूम की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
—————————- ये खबर भी पढ़िए-
काशी में क्रूज से गंगा में गिरा युवा नेता, मौत:सेल्फी लेते समय पैर फिसला, 7 घंटे बाद शव मिला; ग्रेटर नोएडा से घूमने आया था
वाराणसी में क्रूज से सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवा नेता गंगा नदी में गिर गए। नदी के तेज बहाव और अंधेरा के चलते देर रात उनको खोजा नहीं जा सका। गुरुवार सुबह एनडीआरएफ ने फिर सर्चिंग शुरू की। करीब 7 घंटे बाद शव बाहर निकाला जा सका। पढ़ें पूरी खबर

