कांकेर में नक्सल डंप से पैंगोलिन छाल बरामद:सुरक्षा बलों ने 3.5 किलो पैंगोलिन शल्क और अन्य सामग्री जब्त की




कांकेर जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस टीम के संयुक्त अभियान के दौरान एक नक्सल डंप का भंडाफोड़ किया गया। इस डंप से लगभग 3.5 किलोग्राम पैंगोलिन के शल्क (छाल) से भरा एक स्टील टिफिन और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है। यह कार्रवाई 24 अगस्त को थाना छोटेबेठिया के ग्राम मोरखण्ड़ी के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के दौरान हुई। सुरक्षा बलों द्वारा मौके से बरामद पैंगोलिन शल्क और अन्य नक्सली सामग्री को सुरक्षित रूप से थाने लाकर जब्त किया गया है। पैंगोलिन शल्क के संबंध में वन विभाग को सूचित कर दिया गया है, और मामले में आवश्यक जांच जारी है। कांकेर पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों का सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!