Lakhanmajra Gurdwara Controversy | HSGMC Amanpreet Kaur Objects

Lakhanmajra Gurdwara Controversy | HSGMC Amanpreet Kaur Objects



हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सदस्य एडवोकेट अमनप्रीत कौर।

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (HSGMC) की टोहाना हलके से सदस्य एडवोकेट अमनप्रीत कौर ने गुरुद्वारा लाखनमाजरा (पादशाही नौवीं) परिसर में 7 अगस्त 2026 को आयोजित एक राजनीतिक कार्यक्रम पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने इस कार्यक्रम को गुरु मर्यादा और

.

अमनप्रीत कौर ने सवाल उठाया कि भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के स्वागत में गुरुद्वारा साहिब परिसर के भीतर यह कार्यक्रम किसकी अनुमति से आयोजित किया गया। उन्होंने पूछा कि क्या इसके लिए HSGMC के प्रधान या हलका सदस्य से कोई अनुमति ली गई थी, या फिर गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर ने अपने स्तर पर यह कार्यक्रम करवाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक रैलियों और आयोजनों का उद्देश्य भीड़ जुटाना होता है, जहां धार्मिक मर्यादाओं का ध्यान नहीं रखा जाता। उन्होंने वायरल तस्वीरों का हवाला देते हुए कहा कि कार्यक्रम में कई लोग नंगे सिर बैठे दिखाई दिए। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि गुरुघर में प्रतिबंधित पदार्थ- जैसे तंबाकू या नशे का सेवन करने वाले लोग भी वहां मौजूद हो सकते हैं।

राजनीतिक कार्यक्रम गुरुघर की शान के खिलाफ : अमनप्रीत कौर

अमनप्रीत कौर ने स्पष्ट किया कि गुरुघर के हॉल और इमारत गुरु साहिब की महिमा और संगत के धार्मिक कार्यक्रमों के लिए हैं, न कि किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति विशेष की ब्रांडिंग के लिए। उन्होंने इसे गुरुघर की शान-ओ-शौकत के खिलाफ बताया।

उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरी सिख संगत में भारी रोष है। उन्होंने HSGMC के प्रधान से पूरे मामले में जवाबदेही तय करने, स्थिति स्पष्ट करने और बिना अनुमति राजनीतिक आयोजन करवाने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!