कांग्रेस बोली- BJP विधायक कानून हाथ में ले रहे:तहसीलदार-विधायक विवाद पर सियासत, अटल श्रीवास्तव बोले- प्रदेश में अराजकता

कांग्रेस बोली- BJP विधायक कानून हाथ में ले रहे:तहसीलदार-विधायक विवाद पर सियासत, अटल श्रीवास्तव बोले- प्रदेश में अराजकता




तहसीलदार और विधायक के बीच हुए विवाद को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मामले में कोटा विधानसभा से कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक स्थिति है, जब सत्ता पक्ष का एक विधायक स्वयं कानून को अपने हाथ में ले रहा है। उन्होंने विधायक की ओर से कथित मारपीट की घटना को प्रदेश में अराजकता का माहौल बनने का संकेत बताया। नियमानुसार कार्रवाई की दी सलाह कांग्रेस विधायक ने कहा कि यदि विधायक की भतीजी के साथ किसी प्रकार की बदसलूकी हुई थी, तो उन्हें नियमानुसार कार्रवाई करवानी चाहिए थी। किसी भी जनप्रतिनिधि को खुद कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री पर भी साधा निशाना श्रीवास्तव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री से प्रदेश नहीं संभल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के गृहमंत्री असम और बंगाल के दौरों में व्यस्त हैं, जबकि प्रदेश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दोनों पक्षों की गलती बताई अटल श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि इस पूरे मामले में गलती दोनों पक्षों की ओर से हुई है। उनके अनुसार, तहसीलदार को प्राप्त आवेदनों का समय पर जवाब देना चाहिए था और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए था। विधायक को गरिमा बनाए रखने की नसीहत उन्होंने कहा कि विधायक को भी अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए था। किसी भी परिस्थिति में जनप्रतिनिधि को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है और विवादों का समाधान कानूनी प्रक्रिया के तहत ही होना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!