किशनगंज में एक हफ्ते में 30 गिरफ्तार:487 लीटर शराब और ड्रग्स बरामद, 14 लाख रुपये जब्त, एसपी ने कार्रवाई तेज करने की बात कही

किशनगंज में एक हफ्ते में 30 गिरफ्तार:487 लीटर शराब और ड्रग्स बरामद, 14 लाख रुपये जब्त, एसपी ने कार्रवाई तेज करने की बात कही




किशनगंज पुलिस ने एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में चलाए गए विशेष अभियान के तहत बीते एक सप्ताह में अवैध कारोबार और अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 25 से 31 मई तक चले इस अभियान में 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा रविवार शाम को जारी साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार, वाहन जांच अभियान और यातायात नियमों के उल्लंघन पर 6,500 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। इसके अतिरिक्त, अवैध शराब, मादक पदार्थ, पशु तस्करी और चोरी के मामलों में भी महत्वपूर्ण बरामदगी हुई। मोटरसाइकिल और 12 मोबाइल फोन भी जब्त
अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों से कुल 486.91 लीटर शराब जब्त की, जिसमें 451.91 लीटर विदेशी और 35 लीटर देशी शराब शामिल है। साथ ही, 43.57 ग्राम ब्राउन शुगर और 12.26 ग्राम स्मैक भी बरामद किया गया। पुलिस ने एक कार, दो ट्रैक्टर, चार मोटरसाइकिल और 12 मोबाइल फोन भी जब्त किए। इसके अलावा, 1430 लॉटरी टिकट और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान विभिन्न देशों की विदेशी मुद्रा भी बरामद की गई। इसमें 7 लाख 76 हजार 500 रुपये भारतीय मुद्रा, 17 हजार 200 नेपाली रुपये, 11 रियाल और 6 लाख 29 हजार भारतीय रुपये शामिल हैं। कुल मिलाकर 14 लाख 5 हजार 500 रुपये भारतीय मुद्रा और अन्य विदेशी मुद्रा जब्त की गई। पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी
एसपी संतोष कुमार ने बताया कि जिले में वांछित बदमाशों की गिरफ्तारी, अवैध बालू खनन, शराब तस्करी, मादक पदार्थों के कारोबार, पशु तस्करी और मोटरसाइकिल चोरी के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब, नशे के कारोबार, जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ किशनगंज पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!